Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानें, आपके ब्रेस्ट क्या कहते हैं आपकी सेहत के बारे में
आज कल महिलाएं अपने शरीर की सेहत को लेकर हर वक्त चौकन्नी रहती हैं। मगर कुछ महिलाएं शर्म और झिझक की वजह से अपने ब्रेस्ट के स्वास्थ्य के बारे में खुल कर बात करना पसंद नहीं करती।
ब्रेस्ट भी इंसान के शरीर का एक हिस्सा होते हैं, जो हर वक्त बदलाव महसूस करते हैं। ब्रेस्ट की केयर करना बेहद जरुरी है क्योंकि ये आपकी सेहत के बारे में ऐसे राज़ खोलेंगे जिन्हें शरीर के अन्य अंग नहीं बता पाएंगे।
यदि आपको खुद के ब्रेस्ट में छोटा सा भी बदलाव महसूस हो या फिर उनमें किसी प्रकार की असामान्यताएं दिखें तो, खुद को डॉक्टर को दिखाना ना भूलें क्योंकि यह किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है।
आपके ब्रेस्ट का साइज, शेप, घनत्व, आदि, आपकी सेहत के बारे में क्या बताते हैं, आइये जानते हैं...

क्या उनका आकार बढ़ रहा है
अगर आपको अचानक लगता है कि आपके शरीर का भार उतना ही है लेकिन आपके ब्रेस्ट आकार में बढ़ रहे हैं तो यह किसी प्रकार का हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है या फिर आप प्रेगनेंट भी हो सकती हैं।

क्या उनका आकार घट रहा है
इसका मतलब है कि आप स्ट्रेस में हैं या फिर आपको PCOS या हाइपोथायरायडिज्म की बीमारी हो रही है।

क्या वे संवेदनशील हैं?
अगर आप अपने स्तनों में संवेदनशीलता, सूजन और कठोरता महसूस कर रही हैं, तो यह पीएमएस या गर्भावस्था के लक्षण हो सकते हैं। अगर इन दोनों की कोई संभावना नहीं है, तो आप को निश्चित रूप से स्तन कैंसर की जांच करवानी चाहिये।

स्तन में जलन महसूस होना
अगर आप अपने स्तन के अंदर खुजली या जलन महसूस कर रही हैं, तो यह एलर्जी या त्वचा संक्रमण होने का संकेत हो सकता है।

ब्रेस्ट पर स्ट्रेच मार्क
स्ट्रेच मार्क तब पड़ते हैं जब आप वजन बढ़ लेती हैं या फिर आपका वजन घट जाता है।

क्या उनमें गांठ है?
अगर आप को ब्रेस्ट छूने पर गांठ महसूस हो तो यह या तो ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है या फिर कोई अन्य बीमारी का संकेत हो सकता है। इसके लिये आपको तुरंत जांच करवानी चाहिये।

निप्पल के आस पास बाल होना
निप्पल के आस पास बाल होना आम बात है। हालांकि, अगर बालों का विकास सामान्य से अधिक है, तो आपको पीसीओडी बीमारी का परीक्षण करवाना चाहिये।

निप्पल से रिसाव होना
अगर आप अपने निप्पल से गाढा और दूधिया किसम का डिस्चार्ज निकलते हुए देंखे तो इसका मतलब है कि आप को किस दवा का साइड इफेक्ट हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
