Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
महिलाओं की सेक्स ड्राइव को प्रभावित करती हैं ये पांच चीजें
महिलाओं की सेक्स ड्राइव पर सबसे ज्यादा असर उनके शरीर में स्त्रावित होने वाले हारमोन्स डालते हैं। लेकिन सिर्फ हारमोन्स ही नहीं बल्कि महिलाओं का आंतरिक आकर्षण भी जिम्मेदार होता है।
कई बार महिलाओं के साथ अक्सर ऐसा होता है कि उनहें अपने पार्टनर के साथ लवमेकिंग करने की इच्छा नहीं होती है, भले ही वो इस बारे में विचार कर रही हों कि पिछले कुछ दिनों से ऐसा हो रहा है।
महिलाओं की सेक्स ड्राइव पर सबसे ज्यादा असर उनके शरीर में स्त्रावित होने वाले हारमोन्स डालते हैं। लेकिन सिर्फ हारमोन्स ही नहीं बल्कि महिलाओं का आंतरिक आकर्षण भी जिम्मेदार होता है।
यहां हम आपको कुछ ऐसे कारण बता रहे हैं जो आपकी सेक्स ड्राइव को बूस्ट करने से रोकते हैं:

व्यायाम की कमी -
अगर आप व्यायाम नहीं करती हैं तो आपकी सेक्स लाइफ दूभर हो सकती है क्योंकि आपका शरीर उतना एक्टिव नहीं रहता है और न ही उसमें हैप्पी हारमोन्स रिलीज़ होते हैं। साथ ही एक्सरसाइज करने से आपकी पार्टनर की ओर आकर्षण क्षमता भी बढ़ती है।

नींद की कमी -
नींद की कमी, सेक्स ड्राइव को घटा देने का सबसे बड़ा कारण है जो शरीर में निगेटिव एनर्जी को ले आता है, शरीर समय से पहले वृद्ध होने लगता है और सेक्स की क्षमता भी कम हो जाती है। नींद न आने की वजह से थका हुआ शरीर सेक्स करने में कभी सक्षम नहीं होगा।

डिहाईड्रेशन -
दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से आपका वेजिना भी ड्राई रहता है जिससे आपको सेक्स के दौरान दर्द होता है और आप इससे दूर भागने लगते हैं।

तीखा और नमकीन भोजन -
अगर आप खाने में बहुत ज्यादा नमक का सेवन करती हैं तो आपको ब्लोटिंग महसूस होती है और इससे आपका सारा ध्यान उसी में रहता है। ऐसे में अपने भोजन में नमक व मसालों की मात्रा कम रखें, जिससे आपका स्वास्थ्य सही रहे और आप स्वस्थ रहें।

गर्भनिरोधक गोलियां-
ये जानकर आपको आश्चर्य होगा कि गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से सेक्स करने की इच्छा कम हो जाती है। ऐसे में आप, पार्टनर से बात करें और कोई अन्य उपाय अपनाएं। या स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें। कुछ ही दिनों में आपको बेहतर परिणाम देखने को मिल जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
