Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
आपकी इन गलत आदतों के कारण पीरियड के दौरान बढ़ जाता है दर्द
महिलायें हर महीने होने वाले पीरियड से काफी परेशान रहती हैं। कुछ महिलाओं को पीरियड के दौरान दर्द इतना बढ़ जाता है कि वे बिस्तर से उठ भी नहीं पाती हैं। इससे उनके डेली लाइफ और ऑफिस दोनों जगह के कामों पर बुरा असर पड़ता है।
पीरियड के दिनों में महिलाओं को सिर्फ दर्द ही नहीं झेलना पड़ता है बल्कि इसके साथ पेट फूलना, थकान होना, पीठ में दर्द, मूड स्विंग जैसी समस्याएं भी होती हैं जिस वजह से महिलायें परेशान हो जाती हैं।
हालांकि इन दिनों में आपकी कुछ आदतें भी दर्द और परेशानियों को और बढ़ा देती हैं। इस आर्टिकल में हम उन्हीं गलत आदतों और खाने पीने की चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनकी वजह से पीरियड का दर्द और बढ़ जाता है।

अच्छी नींद न लेना :
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि पीरियड के दौरान अगर आप ठीक से सो नहीं रही हैं तो इससे आपका पीरियड और लम्बा भी खिंच सकता है। इसके अलावा भरपूर नींद ना लेने के कारण शरीर थका हुआ रहता है जिस वजह से दर्द और बढ़ जाता है। इसलिए पीरियड के दौरान भरपूर नींद लें।

कॉफ़ी का अधिक सेवन :
अगर आप कॉफ़ी पीने की शौकीन हैं और पीरियड के दिनों में भी बहुत कॉफ़ी पी रही हैं तो जान लें कि इससे आपकी तकलीफें और बढ़ सकती हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ़ पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित शोध के अनुसार दिन में एक या उससे ज्यादा बार कैफीन युक्त ड्रिंक पीने से पीएमएस का खतरा लगभग 30% बढ़ जाता है। इसलिए इन दिनों कैफीन युक्त चीजों का सेवन कम करें।

अल्कोहल का सेवन :
अल्कोहल के सेवन से शरीर में पानी की कमी हो जाती है साथ ही इससे मैग्नीशियम लेवल भी काफी कम हो जाता है। अगर आप पीरियड के दौरान भी शराब पीती हैं तो जान लें कि सिरदर्द, हैंगओवर और मूड स्विंग जैसी समस्याएं और बढ़ जायेंगी।

तम्बाकू का सेवन :
मेडिकल डेली द्वारा किये एक सर्वे के अनुसार लगभग 69% महिलाओं में यह पाया गया कि पीरियड में धूम्रपान करने की वजह से पीएमएस के लक्षण बढ़ जाते हैं। अगर आप चेन स्मोकर हैं तो पीरियड में क्रैम्प और दर्द बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसलिए इस बुरी लत से खुद को दूर रखें।

स्ट्रेस:
अगर आप हमेशा स्ट्रेस में रहती हैं तो इसका प्रभाव आपके पीरियड्स पर भी पड़ता है। स्ट्रेस के कारण दर्द का और ज्यादा अनुभव होता है। इसलिए डेली रूटीन में स्ट्रेस भगाने वाले कुछ योगासन और एक्टिविटी को ज़रूर शामिल करें।

शुगर का सेवन :
ध्यान रखें कि अधिक शुगर वाली चीजों का सेवन न करें क्योंकि शुगर की अधिक मात्रा से इंसुलिन प्रभावित होता है जिससे शरीर में एस्ट्रोजन-प्रोजेस्टेरोन-टेस्टोस्टेरोन का लेवल बिगड़ जाता है। इन हार्मोन में असंतुलन के कारण पीरियड के दौरान दर्द तो बढ़ता ही है साथ ही आपको ज्यादा गुस्सा भी आने लगता है।

नमक का सेवन :
पीरियड के 3-4 दिनों में जितना हो सके कम से कम नमक का सेवन करें। खासतौर पर तब जब आप पेट फूलने जैसी समस्या से पीड़ित हों। नमक की वजह से पेट फूलने की समस्या और बढ़ जाती है इसकी बजाय अधिक से अधिक मात्रा में पानी और जूस का सेवन करें।

एक्सरसाइज कम करना :
अगर आप ऐसा सोचती हैं कि पीरियड के दिनों में सिर्फ आराम करना चाहिए और एक्सरसाइज रूटीन स्किप कर देना चाहिए तो ये गलत है। इसकी बजाय आप थोड़ी देर एक्सरसाइज ज़रूर करें इससे शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है जिससे स्ट्रेस और दर्द में कमी आती है।



Click it and Unblock the Notifications
