Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
वैजाइना स्टीमिंग से लेकर टैटू तक के ये अजीबो गरीब ट्रेंड कर देंगे आपको हैरान
वैजाइना स्टीमिंग से लेकर वॉन्टूरिंग, तक इन वजाइना के अजीबो गरीब ट्रेंड्स के बारे में सुनकर चौंक जाएंगे आप!
वैजाइना पियर्सिंग सुनने में अजीब सा लग रहा होगा। रोंगटे से खड़े हो गए होंगे, लेकिन हम आपको कुछ अजीबों गरीब वैजाइन से जुड़े ट्रेंड के बारे में बताने वाले हैं जो न सिर्फ विचित्र है बल्कि यह कहीं कहीं हेल्थ के लिए खतरनाक भी साबित हो सकते हैं।
ये इम्प्रैक्टिकल वैजाइना ट्रेंड्स जो हाल के वर्षों में काफी लोकप्रिय हो गए हैं। ग्वेनेथ पल्टोर्विन वैजाइन स्टीमिंग से लेकर वॉन्टूरिंग , तक इन वैजाइना ट्रेंड्स के बारे में सुनकर चौंक जाएंगे आप!

स्टीमिंग-
इन दिनों स्पा के दौरान वैजाइना में स्टीम लेने का ट्रेंड चल रहा है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। इस स्पा में लड़कियों को एक विशेष प्रकार के स्पा पर बिना अंडरवियर के बिठाया जाता है। इसके पीछे यह तर्क है कि इस स्टीम के जरिए लड़कियों के सेंसेटिव पार्ट को बेहतर महसूस होता है और इससे रक्त का प्रवाह बढ़ता है। लेकिन इस तरह के प्रयोग से लड़कियों के सेंसेटिव पार्ट जलने के साथ स्पा में डाले जाने वाले हर्बल की वजह से वजाइना में जलन, खुजली जैसी समस्याएं हैं।

जेड एग्स-
कई ऑनलाइन साइट्स पर दावा किया गया है कि ये जेड एग्स वैजाइना को पूरी तरह साफ करने की शक्ति रखते हैं और ये आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाते हैं। लेकिन दुनियाभर के एक्सपर्ट्स ने ऐसा न करने की चेतावनी दी है।

ब्लीचिंग-
बाज़ार आपके वैजाइना के बारे में आपको बुरा महसूस कराने के लिए कुछ भी करवा सकता है, ताकि वे आपको कुछ उत्पाद बेच सकें। ऐसी ही एक व्यावसायिक साज़िश है वजाइना ब्लीच, जिसमें हाइड्रोक्विनोन और पारा जैसे रसायन होते हैं जो आपके प्राइवेट एरिया की सेंसटिव स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

वैजाजलिंग-
वैजाजलिंग वैजाइना और बैडजेले का संयोजन है। यह एक पुरानी परम्परा है जिसमें प्यूबिक एरिया में चमकदार राइन्स्टोन , क्रिस्टल और चमकीली चीज़ें के साथ सजावट की जाती है! लेकिन इससे पहले कि आप इस चलन के पीछे जाएं, आपके लिए जानना ज़रूरी है उन रिपोर्टस के बारे में, जिसमें बताया गया कि इस सजावट के चक्कर में कई महिलाओं को गम्भीर चोटें लग गयीं और उन्हें अस्पताल तक में भर्ती होना पड़ा है। तो क्या आप भी वैजाजलिंग करवाने के बारे में सोच रही हैं?

वैसलीन
वैजाइना में लुब्रिकेंट के लिए कुछ लोग वैसलीन का उपयोग करते है। कुछ लोग वैसलिन को लुब्रिकेंट का आसान माध्यम मानते है। लेकिन विशेषज्ञों की माने तो किसी भी तरह का पेट्रोलियम प्रोडक्ट से वजाइना में इंफेक्शन हो सकता है।

प्यूबिक हेयर ऑयल-
एक और बेतुका सा ट्रेंड है प्यूबिक हेयर ऑयल। अब भला कौन उन्हें खरीदेगा?

वैटूइंग-
कुछ लोग वैजाइना के आसपास टैटू बनवाने की बेवकूफी कर देते है जिसे वैटूइंग कहा जाता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि इसमें आपकी नाज़ुक त्वचा पर टैटू बनाने के लिए किसी तकलीफ देनेवाली मशीन का प्रयोग नहीं किया जाता

वॉन्टूरिंग-
कॉन्टूरिंग से मिलता-जुलता वॉन्टूरिंग, में आपके वैजाइना लिप्स को कृत्रिम तरीकों से फूलाया जाता है ताकि वे स्वस्थ और जवान दिखें। पता नहीं कौन इस ट्रेंड को फॉलो करना पसंद करता होगा।



Click it and Unblock the Notifications
