Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जानिए, क्यों पीरियड में सेक्स करना होता है महिलाओं के लिए फायदेमंद ?
पीरियड के दौरान महिलाएं कटी कटी सी रहना पसंद करती है, इस दौरान पार्टनर हाईजीन कारणों की वजह से सेक्स से दूरी बनाना पसंद करते हैं। पीरियड में दर्द और ऐंठन की वजह से महिलाओं का किसी भी चीज में मन नहीं लगता है, लेकिन इस दर्द का भी एक ईलाज है।
बहुत ही कम लोग इस बात से अवेयर होंगे कि पीरियड में सेक्स करने के अपने ही फायदे होते हैं। खासकर महिलाओं के लिए पीरियड में सेक्स करना काफी फायदेमंद होता है।
जी हां आप सुनकर चौंक गई होंगी लेकिन पीरियड में सेक्स करने से एनर्जी मिलती है साथ ही दर्द और ऐंठन से आराम मिलता है।

दर्द कम करे
पीरियड में सेक्स करने से पीरियड के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलती है। पीरियड के दिनों में महिलाओं को कमर के निचले हिस्से में दर्द देता है। ये दर्द काफी असहनीय होता है जिससे छुटकारा पाने के लिए कई महिलाएं पेनकिलर भी लेती हैं। जबकि आप सेक्स कर इस दर्द से छुटकारा पा सकती हैं। सेक्शुअल हेल्थ डीपार्टमेंट ऑफ इंडियाना युनिवर्सिटी की स्टडी के अनुसार महिलाएं अगर पीरियड के दिनों में सेक्स करती हैं तो उन्हें अपने पीरियड्स के दर्द से रहत मिलती है।

बढ़ती है आपसी समझ
पीरियड के दिनों में सेक्स करने से आपसी समझ मजबूत बनती है जिससे की पति-पत्नी का आपस में रिश्ता मजबूत बनता है। दरअसल पीरियड एक ऐसा समय है जिसमें सेक्स करना तो दूर लोग आपस में उस विषय पर बात करने से भी कतराते हैं। जबकि इस दौरान सेक्स कर पति अपनी पत्नी की स्थिति से वाकिफ हो सकता है। वैसे भी महिलाओं के लिए ये एक दर्दनाक स्थिति होती है जिसमें पति अपनी पत्नी को प्यार कर फीजिकल के साथ इमोशनली भी सपोर्ट कर सकता है।

अंगों की संवेदनशीलता
पीरियड के दौरान महिलाओं के पूरे शरीर में बदलाव होता है जिस कारण इन दिनों में महिलाओं के विभिन्न अंगों जैसे, कमर, स्तन, गले आदि की संवेदनशीलता अधिक बढ़ जाती है। जिसके कारण इन दिनों सेक्स करने में ज्यादा मजा आता है।

उतेजित हो जाती है महिलाएं
पीरियड के पहले और दूसरे दिन खून का बहाव ज्यादा होता है, इसलिए इन दिनों को छोड़ तीसरे और चौथे दिन महिलाओं की हालत थोड़ी ठीक-सी हो जाती है।आपकी बॉडी में हार्मोन्स रिलीज़ होते हैं और आप थोड़ा उत्तेजित फील करती हैं। ऐसे में आप भी सेक्स को खूब एंजॉय कर सकती हैं।

ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं
पीरियड के दिनों में महिलाओं की योनी गीली होती है। जिस कारण महिलाओं को उत्तेजित करने के लिए पुरुषों को अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं होती। साथ ही एक शोध में इस बात की पुष्टि भी हुई है कि पीरियड्स के समय महिलाओं को संबंध बनाने की सबसे ज्यादा इच्छा होती है। इस दौरान महिलाओं में कामोत्तेजना अधिक जागती है। इस कारण इन दिनों में संबंध बनाना महिलाओं के लिए एक अच्छा और नया अनुभव होता है।

नहीं पड़ती ल्युब्रिक्रेंट्स की जरूरत
कुछ पुरुष महिलाओं के योनी के सूखेपन की वजह से ल्युब्रिक्रेंट्स का इस्तेमाल करते हैं जिससे की उन्हें सेक्स के दौरान दर्द ना हो। लेकिन पीरियड के दिनों में सेक्स करने से ल्युब्रिकेंट्स की जरूरत नहीं पड़ती।



Click it and Unblock the Notifications
