Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
वैजीनोप्लास्टी : वजिर्निटी के लिए वर्जिनल टाइटिंग सेहत के लिए हो सकती है घातक
वैजीनोप्लास्टी एक ऐसी सर्जरी होती है जिससे महिलाओं के गुप्तांग को कसा जाता है, उन्हें दुबारा शेप में लाया जाता है या उनके संरचना की मरम्मत की जाती है। महिलाओं के इस संरचना की मरम्मत की जाती है अगर महिला किसी बिमारी से ग्रसित हो, उसका एक्सीडेंट हुआ हो या बच्चे के जन्म के बाद की स्थिति हो। ऐसा उन पुरुषों द्वारा भी करवाया जाता है जो शारीरिक तौर पर महिलाओं की तरह दिखना चाहते हैं। कुछ महिलाएं जब मेनोपॉज तक पहुंचती हैं तो इस आप्शॅन का चुनाव करती हैं और कुछ महिलाएं बच्चे के जन्म के बाद भी इसे चुनती हैं क्यूंकि बच्चे के जन्म के बाद वजाइना का कसाव कम हो जाता है।
वजीनोप्लास्टी के साथ समस्या यह है कि यह एक फैलने वाली प्रक्रिया है जिसमें कुछ साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते हैं जो कई प्रचार भी हमें नहीं बताते। इसके बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें:

फैक्ट 1 किसी भी सर्जरी में कुछ स्तर तक रिस्क होता है। सर्जरी के बाद कुछ महिलाएं 15 से 20 दिनों तक दर्द और सूजन महसूस कर सकती हैं।

फैक्ट 2 गुप्तांग के आसपास कई नर्व होते हैं जो मिलजुलकर ओर्गास्म दिलाने में मदद करते हैं। अगर सर्जरी के दौरान कोई भी नर्व कट जाती है तो व्यक्ति के जननांग में संवेदना ख़त्म हो जाती है जिससे सम्भोग के दौरान वह आनंद महसूस नहीं करता।

फैक्ट 3 कुछ महिलायें जो इस सर्जरी से गुज़रती हैं, उन्हें सम्भोग के दौरान दर्द हो सकता है जिससे सम्भोग का मज़ा खराब हो सकता है।

फैक्ट 4 गुप्तांग काफी संवेदनशील होते हैं। इसलिए कोई भी सर्जरी करवाने से पहले सोचना चाहिए। अगर इससे आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है तो करायें वरना सुन्दरता के लिए इस तरह की सर्जरी ना करायें।

फैक्ट 5 इस सर्जरी के कुछ साइड इफ़ेक्ट हैं: निशान, दर्द, ज़्यादा खून बहना और इन्फेक्शन। कई प्राकृतिक तरीके और एक्सरसाइज हैं जिससे आप वजाइना की मासपेशियों में कसाव ला सकते हैं और डॉक्टर भी तब तक सर्जरी की सलाह नहीं देता जब तक कि यह आपके लिए अनिवार्य ना हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications