Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इन आसान और स्वस्थ तरीकों से आगे खिसकाएं माहवारी को
पीरियड्स को हमेशा प्राकृतिक तरीके से आगे बढ़ाना सुरक्षित होता है। इस आर्टिकल में ऐसे ही टिप्स दिए गए हैं, आइए देखें।
क्या आप लम्बी यात्रा पर जा रही हैं, और उसी दिन आपकी पीरियड की तारीख भी है? आप टेंशन में है कि आप इतनी लम्बी ट्रेवलिंग में कैसे मैनेज करेंगी..? ऐसी स्थिति में अक्सर प्रत्येक महिला सबसे पहले अपने पीरियड्स को आगे बढ़ाने के बारे में सोचती है। जब आप ऐसा करती हैं तो आपके स्वास्थ्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है।
यह जानते हुए भी महिलायें ऐसा करती हैं क्योंकि उनके पास अन्य कोई विकल्प नहीं होता। तो हम अपने पीरियड्स को किस प्रकार स्वस्थ तरीके से विलंबित कर सकते हैं? मासिक धर्म एक प्राकृतिक घटना है जो महिलाओं को किशोरावस्था से रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) तक हर महीने होती है।
अत: आज इस लेख में हम आपको बताएंंगे कि आप किस तरह स्वस्थ तरीके से अपने पीरियड्स को आगे बढ़ा सकते हैं। कई महिलायें पीरियड्स को आगे बढ़ाने के लिए गोलियों का सेवन करती हैं जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। इससे गर्भधारण करने में समस्या आ सकती है।
अत: पीरियड्स को हमेशा प्राकृतिक तरीके से आगे बढ़ाना सुरक्षित होता है। यहांं पीरियड्स को सुरक्षित और प्राकृतिक तरीके से आगे बढ़ाने के तरीके बताये गए हैं। आइये देखें।

1. चने की दाल:
बेसन का सूप बनाएं। पीरियड की तारीख के एक सप्ताह पहले से इसे प्रतिदिन पीयें। इससे आपके पीरियड्स लगभग एक सप्ताह आगे तक बढ़ जाते हैं।

2. मसालेदार खाना न खाएं:
मसालेदार खाना खाने से ब्लड फ्लो (रक्त प्रवाह) बढ़ता है। तो यदि आप अपने पीरियड्स को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो पीरियड्स के एक सप्ताह पहले से मसालेदार खाना न खाएं। पीरियड्स को आगे बढ़ाने का यह एक सुरक्षित तरीका है।

3. कसरत:
पीरियड्स के एक सप्ताह पहले से दौड़ने या बहुत अधिक वॉकिंग करने से पीरियड्स को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है।

4. पार्सले लीव्स (पार्सले की पत्तियाँ):
पार्सले की कुछ पत्तियाँ लें, उन्हें आधे लीटर पानी में उबालें और 15 मिनिट तक इसे धीमी आंच पर उबालें। इसे छान लें और गुनगुना होने तक ठंडा होने दें और आपके पीरियड्स से एक सप्ताह पहले इसे पी लें।

5. तनाव:
तनाव का पीरियड्स पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अधिक तनाव होने से पीरियड्स का चक्र प्रभावित होता है और पीरियड्स देर से आते हैं।

6. एप्पल साइडर विनेगर:
एक गिलास पानी में 2-3 टेबलस्पून एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। पीरियड्स शुरू होने के एक सप्ताह पहले से दिन में कम से कम दो बार यह पानी पीयें। इससे मासिक धर्म देरी से आता है।

7. जिलेटिन:
जिलेटिन के द्वारा पीरियड्स को प्राकृतिक तरीके से विलंबित किया जा सकता है। एक टेबलस्पून जिलेटिन को गर्म पानी में मिलाएं और इसे पी लें। इससे पीरियड्स को आगे बढ़ाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
