Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पुरुषों के मुकाबले दिमाग से ज्यादा एक्टिव होती हैं महिलाएं-स्टडी
महिलाओं का दिमाग पुरुषों की तुलना में विशेषकर ध्यान केंद्रित करने, आवेश नियंत्रण, भाव और तनाव के क्षेत्रों में अधिक सक्रिय होता हैं।
एक रिसर्च में यह सामने आया है जिसमें 46,034 मस्तिष्कों का इमेजिंग रिसर्च किया गया। इस रिसर्च में महिलाओं का दिमाग पुरुषों की तुलना में कुछ क्षेत्रों में अधिक सक्रिय पाया गया।
अमेरिका में अमेन क्लीनिक्स के संस्थापक और जर्नल आफ अल्जाइमर डिजीज़ में प्रकाशित इस रिसर्च के प्रमुख लेखक डेनियल जी अमेन ने बताया कि लिंग आधारित मस्तिष्क भिन्नताओं को समझने के लिए यह रिसर्च बहुत महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि हमने पुरुषों और महिलाओं के बीच ऐसी भिन्नताओं को चिन्हित किया हैं जो अल्जाइमर बीमारी जैसे मस्तिष्क से जुड़े विकारों को लैंगिक आधार पर समझने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

रिसर्च में पाया गया कि महिलाओं का दिमाग विशेषकर आवेश नियंत्रण, ध्यान, भावुकता, भाव और तनाव के क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में अधिक सक्रिय पाया गया जबकि पुरुषों में मस्तिष्क के दृश्य और समन्वय केंद्र अधिक सक्रिय थे।
स्पेक्ट (एकल फोटो उत्सर्जन गणना टोमोग्राफी) दिमाग में रक्त प्रवाह का नापन कर सकता है। रिसर्च में 119 स्वस्थ लोगों और ब्रेन ट्रॉमा, बायपोलर डिस्ऑर्डर, मूड डिस्ऑर्डर, सिज़ोफ्रेनिया / मनोविकार के विभिन्न 26,683 रोगियों को शामिल किया गया। इन विषयों के लिए एकाग्रता वाले कार्य करते समय कुल 128 मस्तिष्क क्षेत्रों का विश्लेषण किया गया।
इस रिसर्च में पायी गयी भिन्नताओं को समझना महत्वपूर्ण है क्योंकि ब्रेन डिस्ऑर्डर पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करता हैं।
महिलाओं में उल्लेखनीय ढंग से अल्जाइमर बीमारी, अवसाद और तनाव विकार की अधिक दर देखी गयी जबकि पुरुषों में एडीएचडी की अधिक दर और आचरण संबंधी समस्याएं देखी गयी।
रिसर्च में पाया गया कि महिलाओं में बढ़े प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स रक्त के प्रवाह के कारण वे सहानुभूति, अंतर्ज्ञान, आत्मनियंत्रण, सहयोग और चिंता के क्षेत्रों में अधिक ताकत प्रदर्शित करती है।
रिसर्च में पाया गया कि महिलाओं के दिमाग के प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स में रक्त प्रवाह में वृद्धि के कारण अधिक चिंता, डिप्रेशन, अनिद्रा, और खानपान का असंतुलन पाया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
