Latest Updates
-
कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 70% तक सस्ती हो सकती हैं दवाएं, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला -
Shardiya Navratri Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? जिनकी 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा से सोशल मीडिया पर मची खलबली -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
कौन थीं मधु कांबिकर? पर्दे पर निभाया था नाना पाटेकर की मां का रोल, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस -
विश्व थ्रोम्बोसिस दिवस 2026: जानें इतिहास, महत्व और ब्लड क्लॉट्स से बचने के आसान टिप्स -
Shardiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि मंत्र, भोग और आरती -
Navratri 2026 Day 3 Wishes: मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद...नवरात्रि के तीसरे दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
जंतर-मंतर पर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, जानें मुगल काल की यह ऐतिहासिक धरोहर कैसे बनी लोकतंत्र की आवाज -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम
यूरिन लीक होने की समस्या से हैं परेशान तो इन 10 चीजों का सेवन कर दें बंद
यूरिनरी ट्रैक्ट में हुई कुछ गड़बड़ियों की वजह से कई बार महिलाओं को ऐसी समस्या भी हो जाती हैं कि वे अपने यूरिन पर कंट्रोल नहीं कर पाती हैं और जिस वजह से उनका यूरिन लीक हो जाता है।
आमतौर पर उम्रदराज महिलाओं में यह समस्या काफी होती है और दिन में कई बार उनका यूरिन लीक हो जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए वैसे तो कई दवाइयां और ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं लेकिन अगर आप अपनी डाइट और कुछ ख़ास आदतों में बदलाव लायें तो आप बड़ी आसानी से इस समस्या से मुक्ति पा सकती हैं।

इस आर्टिकल में हम उन चीजों के बारे में बता रहें हैं जिनके सेवन की वजह से आपको यह समस्या होती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी डाइट में इन चीजों का सेवन कम कर दें।

पेय पदार्थ :
आपको बता दें कि अधिक मात्रा में पानी, दूध और अन्य पेय पदार्थ पीने के कारण यह समस्या होना आम बात है। हालांकि आप पूरी तरह इन चीजों का सेवन बंद नहीं कर सकती हैं क्योंकि इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो जायेगी फिर भी आप सिर्फ अपनी ज़रूरत के हिसाब से इन्हें पिएं और कम सेवन करें।

अल्कोहल :
अगर आप अल्कोहल का सेवन बहुत अधिक करती हैं तो जान लें कि समस्या की जड़ यही है क्योंकि अल्कोहल में डायूरेटिक क्षमताएं होती हैं जिस वजह से आपको बार बार पेशाब लगती है। इससे ब्लैडर पर बुरा असर पड़ता है और उसकी मूत्र को रोके रखने की क्षमता कमजोर पड़ जाती है।

कैफीन :
कैफीन में भी डायूरेटिक गुण होते हैं जिस वजह से ब्लैडर को अपनी क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ता है। अगर आप दिन भर में कई कप कॉफ़ी पीती हैं तो आपको यह समस्या हो सकती है। इसलिए कॉफ़ी का सेवन कम कर दें।

चॉकलेट :
चॉकलेट में भी कैफीन और शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिस वजह से ब्लैडर पर अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ जाता है। इसलिए अगर आपको ऐसी कोई समस्या महसूस हो रही है तो चॉकलेट का सेवन बंद कर दें।

शुगर :
दिन भर में अगर आप बहुत ज्यादा मीठी चीजों का सेवन कर रही हैं तो उस वजह से भी ये दिक्कत हो सकती हैं। इसलिए अपनी डाइट में शहद, कॉर्न सिरप और ज्यादा मीठी चीजों का सेवन कम करें।

कोल्ड ड्रिंक्स :
बहुत अधिक मात्रा में कोल्ड ड्रिंक या कार्बोनेटेड ड्रिंक पीने से ब्लैडर पर बुरा असर पड़ता है और धीरे धीरे उसकी क्षमताएं कम होने लगती हैं। इसकी वजह से भी यूरिन इन्कान्टनन्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जब भी घर से बाहर निकलें तो ऐसे पेय सामग्री का सेवन न करें।

मसालेदार भोजन :
कई अध्ययनों में इस बात की पुष्टि हुई है कि ज्यादा मसालेदार चीजें खाने से ब्लैडर पर बुरा असर पड़ता है और इसी वजह से मूत्र को रोकने की क्षमता कमजोर होने लगती है। इसलिए अपनी डाइट में अधिक से अधिक हेल्दी चीजें खाएं।

सिट्रस फल :
अधिक मात्रा में सिट्रस फलों के सेवन से भी यूरिन लीकेज की समस्या होने लगती है। ये फल एसिडिक नेचर के होते हैं और इसकी वजह से ब्लैडर पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए अगर आप यूरिन लीकेज की समस्या से परेशान हैं तो इन खट्टे फलों का सेवन न करें।

क्रेनबेरी जूस :
क्रेनबेरी जूस का एसिडिक पीएच लेवल काफी ज्यादा होता है जो कि ब्लैडर के लिए काफी नुकसानदायक है। इससे ब्लैडर की कार्यक्षमता पर बुरा असर पड़ता है और यूरिन लीकेज की समस्या को बढ़ावा मिलता है। इसलिए इस जूस का सेवन ना करें।

दवाइयां :
दिल से जुड़ी बीमारियां या ब्लड प्रेशर कम करने वाली दवाइयों के सेवन से भी कई बार यूरिन लीकेज की समस्या होने लगती है। ऐसे कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत अपने डॉक्टर को इस बारे में बताएं और उचित सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
