अलर्ट! महिलाओं को सेक्‍स के बाद भूल से भी नहीं करनी चाहिए ये चार चीजें

महिलाओं को अपनी सेह‍त का ख्‍याल रखते हुए सेक्‍स के बाद इन चार बातों को करने से बचना चाहिए।

ज्‍यादात्‍तर लोग यहीं सोचते हैं कि सेक्‍स के बाद वर्जिना को खास देखभाल की जरुरत होती है। सेक्‍स के बाद चार बातों का विशेष ध्‍यान रखना होता है।

महिलाओं को अपनी सेह‍त का ख्‍याल रखते हुए सेक्‍स के बाद इन चार बातों को करने से बचना चाहिए। खासकर महिलाओं को। इस आर्टिकल में आपकाे बता रहे हैं कि सेक्‍स के बाद महिलाओं को किन-किन बातों की एतियात बरतनी चाहिए।

पेशाब करना न भूलें

पेशाब करना न भूलें

यह गलती सबसे ज्‍यादा महिलाएं करती है। ज्‍यादातर महिलाएं सेक्‍स के बाद पेशाब करने से बच जाती है। सेक्‍स के बाद पेशाब करने से ब्‍लेडर के आसपास मौजूद बैक्टिरिया आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा सेक्‍स के बाद पेशाब करने से यूरिन इंफेक्‍शन से भी बचा जा सकता है।

गीले वाइप का इस्‍तेमाल न करें

गीले वाइप का इस्‍तेमाल न करें

महिलाओं को वेट वाइप्‍स का इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए। खासकर अगर आपकी स्किन केमिकल, तेल, इत्र और ग्‍लीसिरिन को लेकर सेंसेटिव है तो आपको इससे बचने की जरुरत है क्‍योंकि इसकी वजह से स्किन में खुजली और चुभन जैसी समस्‍या हो सकती है।

साबुन से न धोएं

साबुन से न धोएं

सेक्‍स के बाद शॉवर लेना या वर्जिना को साफ करना कोई आसामान्‍य बात नहीं है। लेकिन महिलाओं को सेक्‍स के बाद महिलाओं को नीचे की तरफ साबुन लगाने से बचना चाहिए। क्‍योंकि इससे योनी में जलन और सुखापन जैसी समस्‍याएं बढ़ सकती है। क्‍योंकि महिलाओं के शरीर का यह भाग बहुत ही नाजुक होता है। साबुन में मौजूद केमिकल्‍स इन नाजुक अंगों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

साधारण कपड़ों में सोएं

साधारण कपड़ों में सोएं

लवमेकिंग सेशन को थोड़ा मजेदार बनाने के लिए महिलाएं सेक्‍सी लिंजरीज का स‍हारा लेती है। और सेक्‍स के बाद इसी लिंजरीज में सो जाती है। जबकि यह गलत है। ज्‍यादात्‍तर लिंजरीज रेयॉन, पॉलिस्‍टर और नियॉन जैसे कपड़े से बने होते है। ऐसे फेब्रिक की वजह से इंफेक्‍शन और शरीर में खुजली जैसी परेशानी होने लगती है। इसलिए सेक्‍स के बाद महिलाओं को सामान्‍य कपड़ो में ही सोना चाहिए।

Desktop Bottom Promotion