Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
प्यूबिक हेयर को साफ़ सुथरा रखने के लिए अपनाएं ये 8 टिप्स
जननांगो के आस पास स्थित प्यूबिक हेयर जननांगो को कई तरह के इन्फेक्शन से बचाते हैं और किसी बाहरी चीज को उस हिस्से में प्रवेश करने से रोकते हैं।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए और खुद को इन्फेक्शन से बचाने के लिए शरीर के सभी अंगों के साफ़ सफाई का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि लोग नहाते समय जननांगो और उसके आस पास के प्यूबिक हेयर की ठीक से सफाई नहीं करते हैं।
ऐसा करने से वहां इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। जननांगो के आस पास स्थित प्यूबिक हेयर जननांगो को कई तरह के इन्फेक्शन से बचाते हैं और किसी बाहरी चीज को उस हिस्से में प्रवेश करने से रोकते हैं।
इसलिए प्यूबिक हेयर की साफ़ सफाई का ख़ास ख़याल रखना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि प्यूबिक हेयर की देखभाल कैसे रखें।

1.
प्यूबिक हेयर को साफ़ रखने के लिए नहाते समय गुनगुने पानी से उस हिस्से की सफाई करें। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी केमिकल युक्त साबुन का इस्तेमाल जननांगो के आस पास वाले हिस्से में न करें। वहां की त्वचा काफी संवेदनशील होती है जिस वजह से केमिकल के कारण बहुत जल्दी ही जलन होने लगती है।

2.
पब्लिक वाशरूम इस्तेमाल करने के बाद हमेशा प्यूबिक एरिया को तौलिये या टिश्यू पेपर से पोंछ लें क्योंकि शरीर के इस हिस्से में बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनप जाते हैं। ऐसे बैक्टीरिया को रोकने के लिए इस हिस्से की साफ़ सफाई बहुत ज़रूरी है।

3.
नहाने के बाद प्यूबिक एरिया को अच्छे से सूखने दें नहीं तो गीलेपन की वजह से कई तरह के इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर इनरवियर जब भी पहनें तो ये ध्यान में रखें कि वे भी पूरी तरह धूप में सुखाएं हुए हों। गीले इनरवियर से उस हिस्से में इन्फेक्शन और जलन होने लगती है।

4.
कभी भी प्यूबिक एरिया वाले हिस्से में डियो, टेलकम पाउडर या शैम्पू का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा जननांगो के आस पास के संवेदनशील हिस्से को पोंछने के लिए कभी भी फ्रेगनेंट वाइप्स का प्रयोग न करें। इससे प्यूबिक एरिया में जलन और खुजली की समस्या हो सकती है।

5.
अपने अंडरवियर को खरीदते समय इस बात का श्यान रखें कि वे ज्यादा टाइट ना हों और कॉटन फैब्रिक से बने हुए हो। जिससे उस जगह पर हवा का आवागमन बना रहे। अपने इनरवियर को रोजाना ठीक से साफ़ करें और धूप में सुखाएं।

6.
प्यूबिक हेयर को हमेशा ट्रिम करके रखें क्योंकि अगर बाल बहुत लम्बे हो जायेंगे तो इससे उनमें कीटाणु पनप जाते हैं। ट्रिम हेयर आसानी से साफ़ भी हो जाते हैं और कीटाणु फैलने का खतरा भी कम हो जाता है।

7.
प्यूबिक हेयर को वैक्स करने की बजाय शेव करें और शेव करते समय खासतौर पर इसी काम के लिए बनाये हुए रेजर का इस्तेमाल करें। इस ख़ास रेजर के इस्तेमाल से स्किन कटने से बच जाती है। प्यूबिक हेयर शेव करने से पहले गुनगुने पानी से नहायें और फिर शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करते हुए धीरे धीरे शेव करें। शेविंग के बाद उस हिस्से में एलोवेरा जेल लगायें जिससे जलन से आराम मिलता है।

8.
अगर आप प्यूबिक हेयर को वैक्स करवाना चाहती हैं तो इसके लिए आप किसी प्रोफेशनल की मदद भी ले सकती हैं। बिकनी वैक्स करने वाली कई प्रोफेशनल प्यूबिक हेयर को भी वैक्स करती हैं आप उनकी मदद ले सकती हैं। इसके अलावा आप इन बालों को हटाने के लिए ब्राजीलियन वैक्स भी करवा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
