Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
तो, इन वजहों से नहीं पहननी चाहिए अंडरवायर ब्रा
प्लास्टिक कोटेड मेटेरियल से बने अंडरवायर ब्रा की वजह से कई परेशानियां हो सकती है। आइए जानते है कि लम्बे समय तक ये ब्रा पहनने से क्या क्या परेशानी हो सकती है।
बहुत सी लड़कियां अपने ब्रेस्ट के अच्छे उभारों के लिए अंडरवायर ब्रा पहनना पसंद करती हैं। इस तरह की ब्रा में कप के नीचे एक वायर होता है, जो सपोर्ट के लिहाज से बेहतर माना जाता है।
अगर आप भी अंडरवायर ब्रा पहनना पसंद करती हैं तो आपका जानना जरुरी है कि यह आपके शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
क्योंकि यह इस ब्रा प्लास्टिक कोटेड मेटेरियल का बना होता है जिसकी वजह से कई परेशानियां हो सकती है, आइए जानते है कि लम्बे समय तक ये ब्रा पहनने से क्या क्या परेशानी हो सकती है।

1. निशान और भारीपन-
इस तरह की ब्रा में सख्त प्लास्टिक मेटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है, और इसके कप ऊपरी हिस्से पर बहुत अधिक दबाव बनाते हुए ब्रेस्ट्स को भारी दर्शाते हैं। ऐसा लगता है जैसे यह ब्रेस्ट्स में धंसा हुआ है।

2. दर्द हो सकता है
आपको बार-बार महसूस होगा कि आपने ब्रेस्ट्स के नीचे कुछ पहना है।आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि कहीं यह वायर बाहर न निकल जाए या आपको चुभ न जाए। अगर कभी गलती से किसी दिन ये वायर ब्रा से बाहर आ गया तो इससे आप लहुलुहान हो सकते हो।

3. दिखेगी आउटलाइन -
चूंकि आपकी ब्रा वायर के सहारे टिकी होती है और कप कठोर दिखायी देते हैं, इसलिए अगर आप कोई पतला कपड़ा पहनती हैं तो उसकी आउटलाइन दिखेगी। विशेषकर अगर आप शरीर से चिपकी हुई ड्रेस पहनती हैं तो आपको यह तकलीफ होगी।

4. नहीं होते है एकदम से साफ-
अंडरवायर ब्रा को धोते वक़्त भी बहुत-सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। इसके वायर निकल सकते हैं इसीलिए आप उन्हें दूसरे कपड़ों के साथ वॉशिंग मशीन में नहीं डाल सकती। हो सकता है कि वायर जिस पतले कपड़े में लपेटा गया है वह फट जाए और बाहर निकलने के बाद वायर की वजह से दूसरे कपड़े भी फट जाएं।

5. बहुत हार्ड -
आपके नर्म ब्रेस्ट्स की तुलना में ब्रा में यूज किया गया मेटेरियल बहुत हार्ड होता है। ये इतने तंग होते है कि इन्हें पहनते ही आपको खोल देने का मन होगा। बहुत अधिक बेचैनी होने लगती है और इसे ज्यादा देर तक आप नहीं पहन सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
