Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
पीरियड में करवा चौथ का व्रत करना चाहिए या नहीं?, जाने सही जवाब

कुछ दिनों बाद ही करवा चौथ का व्रत है, सुहागन महिलाओं में इस व्रत को लेकर बहुत ही उत्साह रहता है। सुहागन महिलाएं कई दिन पहले ही इस व्रत की तैयारी में जुट जाती है। नए कपड़ों से लेकर गहनें तक, हर चीज की वो एडवांस तैयारी कर लेती है। लेकिन कई बार होता है कि कुछ ऐसी स्थितियां आ जाती है कि महिलाएं इस दुविधा में पड़ जाती है कि उन्हे ये व्रत करना चाहिए या नहीं जैसे कि पीरियड में हो जाने की वजह से।
पीरियड के दौरान व्रत करना चाहिए या नहीं महिलाएं समझ नहीं पाती है। अगर आहार विशेषज्ञों की माने तों उनका ये तर्क रहता है कि सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक इस व्रत के दौरान महिलाओं को भूखा और प्यासा रहना पड़ता है। माहवारी के दौरान पहले से महिलाओं के शरीर का एनर्जी लेवल कम होता है।
ऐसे में भूखे प्यासे व्रत करने से शरीर पर नकरात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। जानते है कि पीरियड होने के बावजूद भी अगर आप व्रत कर रही हैं तो किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है।

घटने लगता है एनर्जी लेवल
जब आप व्रत करते है तो एनर्जी का स्तर कम होने लगता है। इससे शरीर में पहले से संचित शुगर बर्न होने लगता है। लेकिन कुछ मात्रा में ग्लूकोज लीवर में ग्लाइकोजेन के रूप में स्टोर रहता है जो कुछ ही घंटों में खत्म हो जाता है। उसके बाद शरीर में मौजूद एमिनो एसिड, ग्लूकोज बनाने के लिए मांसपेशियों के ऊतक का इस्तेमाल करने लगता है। लेकिन इस प्रक्रिया के वजह से भी शरीर में जमा ग्लकोज जल्दी खत्म होने लगता है। पीरियड के वजह से पहले से ही शरीर का एनर्जी लेवल बहुत कम हो जाता है। जिस वजह से आपको कमजोरी और चक्कर सा महसूस होने लगता है।

हो सकती है कमजोरी
ऐसे में पूरे दिन निर्जला व्रत करने की वजह से चक्कर और कमजोरी आने की संभावना रहती है। इसके अलावा कुछ महिलाओं को मूड स्विंग्स होते है, जिससे उनमें चिढ़चिढ़ापन बढ़ जाता है। ऐसे में पीरियड्स के समय व्रत न करें तो ही अच्छा है और हो सके तो डॉक्टर की सलाह लें। अगर इसके बाद भी आप व्रत करने की इच्छुक है तो इन बातों का रखें खास ख्याल।

खूब पीएं पानी
पीरियड्स के दौरान व्रत करना है तो व्रत शुरू होने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पियें। क्योंकि पूरे दिन हाइड्रेट यानि शरीर में जल की मात्रा संतुलित रहने से आपको पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द नहीं होगा। सुबह सरगी में सेब और नट्स जरूर खाएं। इससे पेट में गैर की समस्या नहीं बनेगी और आप में एनर्जी भी बनी रहेगी।

लें भरपूर नींद
पीरियड के दौरान शरीर का एनर्जी लेवल कई गुना तक कम हो जाता है। इस वजह से शरीर में थकान और कमजोरी आना जाहिर सी बात है। अपने शरीर को रिपेयर करने के लिए जरुरी है कि आप एक भरपूर नींद लें। इससे कम थोड़ा रिफ्रेश सा महसूस होगा।

सरगी में खाएं न्यूट्रिशयन फूड
करवा चौथ के व्रत की शुरुआत सरगी से की जाती है। अगर आप पीरियड के दौरान व्रत रख रही है तो सरगी में कुछ पौष्टिक आहार ही खाएं जैसे सेब और कुछ ड्राय फ्रूट्स। रोटी और उपमा को आहार में शामिल करने से आप पूरे दिन खुद को भरपेट और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

गर्भावस्था के दौरान
गर्भावस्था में व्रत करना महिलाओं और गर्भस्थ शिशु दोनों की सेहत के लिए सही नहीं है, लेकिन अगर आप व्रत कर ही रहे हैं, तो कुछ सावधानियां रखना बेहद जरूरी है। व्रत शुरु करने से पहले थोड़ा भारी खाना खाएं लेकिन तरल पदार्थ जैसे दूध,पानी और जूस जैसे पदार्थो का सेवन करती रहें। खाली पेट न रहें। ये आपके और आपके गर्भस्थ शिशु के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
