Latest Updates
-
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें
क्या कभी टाइम से नहीं आते है आपको पीरियड, जाने घरेलू हल..

समय से माहवारी न आना कोई नई बात नहीं है। ज्यादातर महिलाएं माहवारी की समस्याओं से परेशान रहती है लेकिन अज्ञानतावश या फिर शर्म या झिझक के कारण लगातार इस समस्या से जूझती रहती हैं। कई बार महिलाओं को लंबे समय के अंतराल पर पीरियड्स होते हैं तो वहीं कुछ महिलाओं को जल्दी जल्दी यानी 21 दिनों के अदंर पीरियड्स होने की समस्या होती है।
अगर समय पर पीरियड न आए तो महिलाएं को बदन दर्द,पीठ में दर्द,बालों का झड़ना,घबराहट के अलावा सेहत से जुड़ी और भी बहुत सी परेशानियां होनी शुरू हो जाती है। यह सभी कुछ हार्मोन में परिवर्तन होने की वजह से होता है। अगर आपको भी अनियमित मासिक धर्म या पीरियड की समस्या हे तो हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे है। जिससे आपको पीरियड आना शुरु हो जाएगा।

जीरा
जीरे का पानी पीने से मासिक तो नियंत्रित होता ही है साथ में उससे होने वाले दर्द से भी आराम मिलता है। इससे आपको आयरन मिलता है जो महिलाओं में पीरियड्स के दौरान कम हो जाता है। एक चम्मच जीरे में साथ 1 चम्मच शहद का सेवन हर रोज़ करें।

सुबह ऐसे खाएं बादाम
रात को 2 छुआरे और 4 बादाम को पानी में भिगो कर रख दें। सुबह इनके साथ थोड़ा सी मिश्री के साथ इन्हें पीस लें और मक्खन के साथ इसका सेवन करें। मासिक धर्म से जुडी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

कच्चा पपीता
इसमें ढेर सारा पोषण, एंटीऑक्सीडेंट और बीमारी को ठीक करने वाले गुण होते हैं। कच्चे पपीते का सेवन मासिक धर्म से जुड़ी हर समस्या से निजात दिलाता है।

एलोवेरा भी है लाभकारी
हर रोज सुबह 50 ग्राम एलोवीरा जूस को 1 गिलास पानी में डालकर पिएं। रात के समय दोबारा इसका सेवन करें। इस बात का ध्यान रखें कि इसे पीने से 1 घंटा पहले और बाद में कुछ न खाएं।

एलोवेरा
हर रोज सुबह 50 ग्राम एलोवीरा जूस को 1 गिलास पानी में डालकर पिएं। रात के समय दोबारा इसका सेवन करें। इस बात का ध्यान रखें कि इसे पीने से 1 घंटा पहले और बाद में कुछ न खाएं।

अदरक
पीरियड्स को नियमित करने के लिए अदरक बेहद लाभकारी होता है और इससे पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द भी कम हो जाता है। आधा चम्मच अदरक को पीस लें और 1 कप पानी में सात मिनट तक उबालें। अब इसमें थोड़ी शक्कर डालें और खाना खाने के बाद इसे दिन में 3 बार पिएं। ऐसा कम से कम 1 महीने तक करें

हल्दी
हल्दी शरीर में गर्मी पैदा करती है, आपके हार्मोन्स नियंत्रित और माहवारी नियमित करने में सहायता करती है। इसमें एंटीस्पास्मोडिक और एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो माहवारी के दर्द को कम करते हैं। एक चौथाई हल्दी को दूध, शहद या गुड़ के साथ ले। तब तक इसका सेवन करें जब तक आपको अपने आप में सुधार नहीं दिखाई देता।



Click it and Unblock the Notifications