Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Women’s Day: पढ़ें, महिलाओं के ऐसे सवाल जिसे वो खुद पूछने में शर्माती हैं
आज ना सिर्फे पूरी दुनिया में बल्कि भारत में भी बड़ी खुशी के साथ Women's Day सेलिब्रेट किया जा रहा है। जहां भारत में एक ओर महिलाएं काफी खुले विचारों वाली हैं वहीं दूसरी ओर उनके अंदर कुछ झिझक भी है।
झिझक इसलिये क्योंकि वे अपने मन में ऐसे तमाम सवाल छुपा कर जी रही हैं जो खुद उनके शरीर से जुड़े हुए हैं। कुछ महिलाएं ना तो अपने मन की बात अपने पार्टनर से शेयर करती हैं और ना ही अपनी सखी-सहेलियों से।

इसलिये हमने सोंचा कि क्यूं ना आज विश्व महिला दिवस पर कुछ ऐसे आम से सवालों के उत्तर दिये जाएं, जो काफी सारी महिलाओ के दिल में घर किये हुए हैं। आइये जानते हैं क्या सवाल हैं वो....

मेरे periods मात्र दो दिन के लिये ही रहते हैं, क्या ये नॉर्मल है?
कुछ महिलाओं को पीरियड्स उनकी उम्र के शुरुआती दिनों से ही कम होते हैं लेकिन अगर आपके पीरियड्स पिछले महीने से केवल दो दिन ही रहते हैं तो आपको जरुर डॉक्टर को दिखाना चाहिये। PCOS का यह एक आम लक्षण है।

क्या टैंपॉन अंदर खो सकता है?
नहीं। ऐसा कभी नहीं होगा। हो सकता है कि यह आपके वैजाइना के काफी अंदर तक चला जाए लेकिन यह खो नहीं सकता। यह साइज में काफी बड़ा होता है और इसके आखिरी छोर पर एक धागा जुड़ा हुआ होता है। तो अगर यह गलती से आपकी वैजाइना के ज्यादा अंदर चला गया है तो भी आप उसे धागे से खींच कर बाहर निकाल सकती हैं।

मुझे पहली बार सेक्स करने पर ब्लीडिंग नहीं हुई, क्या ये नार्मल है
हां, ये बिल्कुल नार्मल है। असल में 50% महिलाएं पहली बार सेक्स करने के बाद ब्लीड नहीं करती। कौमार्य का पूरा दरोमदार हाइमन से जुड़ा हुआ है। याद रखें कि ये बहुत ही आसानी से टूट जाता है। जैसे साइकिल चलाने, खूल कूद, टैम्पॉन का उपयोग या फिर कूछ फांद करने से। ब्लीडिंग से कौमार्य का पता नहीं लगाया जा सकता है।

क्या पहली बार सेक्स करते समय हमेशा दर्द होता है?
नहीं। यदि लड़की व महिला तनाव मुक्त हों और यौन रुप से उत्तेजित हों तो संभवतः दर्द नहीं होता है। यदि वे तनाव में हैं तो योनि (वेजाइना) सूखी हो सकती है या कस सकती है। इससे झिल्ली के फ़टने एवं सेक्स के समय दर्द होने की संभावनाएँ बढ़ सकती हैं। पहली बार में लोग अक्सर अधिक उत्याह या घबराहट महसूस करते हैं अतः ऐसा आसानी से हो सकता है पर यदि दोनों संबंध बनाने में या सेक्स आरंभ करने में अपना समय लें तो संभवतः दर्द नहीं होगा।

Vagina को टाइट करने के लिये क्या करूं?
Vagina कई कारणों से ढीली हो जाती है लेकिन इसे टाइट करने के लिये कीगल एक्सरसाइज सबसे असरदार होती है। खास बात यह है कि आप इसे कभी भी कहीं भी कर सकती हैं। और इसके बारे में किसी को पता भी नहीं चलेगा। इसे करने से आपकी पेल्विक की मांसपेशियां मजबूत हो जाती है। इसे दिन में पांच मिनट के लिए करें। कई महिलाओं का यह भी सोचना है कि ज्यादा सेक्स करने की वजह से वैजाइना ढीली पड़ जाती है जबकि ऐसा कुछ नहीं है। यह सिर्फ एक मिथक है।

क्या Periods के समय भी मैं Pregnant हो सकती हूँ?
जी हाँ। चूंकी शुक्राणु योनि में 5 दिनों तक ज़िन्दा रह सकते हैं इसलिए यदि कोई लड़की मासिक धर्म के दौरान असुरक्षित सेक्स करती हैं और उनमें मासिक धर्म के तुरन्त बाद डिम्ब का उत्सर्जन (ओव्यूलेशन) होता है तो शुक्राणु डिम्ब को निषेचित कर सकता है और लड़की या महिला गर्भवती हो सकती हैं।

मैंने पहली बार सेक्स किया और अब मुझे period नहीं हुए
अगर आप ने सेफ सेक्स किया होगा, कॉन्डम फटा नहीं हुआ होगा या फिर कॉन्डम वेजइना में गुम नहीं हुआ होगा तो आपको डरने की कोई जरुरत नहीं है। लेकिन अगर आप पूरी तरह से संतुष्ट होना चाहती हैं कि आप प्रेगनेंट नहीं हुई हैं तो घर पर ही इसकी जांच कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
