Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
क्या Periods के दौरान महिला गंदी और अशुद्ध है?

अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म का विषय महिलाओं के मासिक धर्म और सैनिटरी नैप्किन से जुड़ा है। फिल्म काफी सस्ता सैनिटरी पैड बनाने वाले अरुणआचलम् मुर्गनाथम् की कहानी से प्रेरित है। इससे पहले इस विषय पर फिल्म फुल्लू भी आ चुकी है। फिल्म के प्रमोशन के लिये इंटरनेट पर कई सितारे हाथों में पैड लिये सेल्फियां ले कर पोस्ट कर रहे हैं।

वैसे पीरियड्स से जुड़े मिथक या गलत धारणाएं दुनिया भर में हैं। इनमें से कुछ तो काफी हास्यास्पद हैं। जैसे कई लोग मानते हैं पीरियड्स के दौरान महिलाओं अपने बाल नहीं धोने चाहिये। भला ऐसा किसने कहा???
मासिक धर्म के दौरान शैम्पू इस्तेमाल न करने का वास्तव में कोई कारण नहीं है। आप अपने बाल धो सकती हैं, बाल कटवा सकती हैं, हेयर स्पा ले सकती हैं, बालों में कलर कर सकती हैं और बालों को स्ट्रेट भी करवा सकती हैं।
ऐसे ही कुछ आम मिथक हैं जिसके इर्द गिर्द हम बले बढ़े हुए हैं और इन्हीं बातों को सच मान बैठे हैं। तो अब ऐसी गलत बातों से पर्दा उठाइये और जानिये Periods से जुड़े इन मिथक के बारे में।

1. Periods के दौरान महिला गंदी और अशुद्ध है
इसमें गंदगी और अशुद्धता जैसा कुछ भी नहीं है बल्कि ये तो एक प्रूफ है कि आप में reproduce करने की क्षमता है। बस क्योंकि आपका egg unfertilized है इसलिए आप उसे अपनी बॉडी से release कर रही हैं।

2. अगर आप अपना पीरियड मिस करती हैं तो आप प्रेग्नेंट हैं
इससे पहले कि आप ये मान लें कि आपकी ड्यूटी 9 महीने के लिए फिक्स हो गई है हम आपको बता दें कि पीरियड्स न आने के और भी कई कारण हो सकते हैं जैसे - स्ट्रेस, खराब डाइट, वेट-लॉस और हॉरमोनल चेंजेज़ वगैरह। ऐसा अगर अक्सर ही होता है तो डॉक्टर की सलाह लें।

3. अगर आप tampons का इस्तेमाल करती हैं तो आप वर्जिन नहीं है
Virginity का hymen से कोई लेना-देना नहीं है। जो भी इंसान सेक्शुअल-इंटरकोर्स में involve नहीं है वो virgin है। सेक्स के अलावा भी बहुत सारे तरीके हैं hymen तोड़ने के और sanitary pads या tampons का आपकी वर्जिनिटी से कोई मतलब नहीं है। आप बेझिझक इनका इस्तेमाल कर सकती हैं।

4. Periods में पूजा नहीं करनी चाहिये
आज के समय में भी यह मिथक सबसे ज्यादा माना जाता है। इन दिनों महिलाओं को पूजा पाठ, व्रत और मंदिर जाने पर रोक है। लेकिन यह बिल्कुल गलत सोंच है। सोंचने वाली बात यह है कि भगवान जिन्होंने हमें यह दिया है वह किसी भी ऐसी नारी के छूने से कैसे अशुद्ध हो सकते हैं। नारीत्व प्राकृति का सबसे अनमोल उपहार है जिस पर हमें गर्व होना चाहिये।

5. Periods में आचार छूने से खराब हो जाता है
आचार खराब होने की भ्रांतियां सबसे अधिक सामान्य है जो बिल्कुल ही निराधार और हास्यास्पद है। ऐसा लगता है कि उन दिनों में लड़कियों के हाथ से जीवाणु और कीटाणु एक साथ निकलकर आचार में चले जाएंगे और आचार को बर्बाद होने से कोई नहीं रोक पाएगा।

6. मासिक धर्म से शरीर कमजोर हो जेाता है
यह बिल्कुल भी सत्य नहीं है; आपका शरीर खून की कमी से कमज़ोर नहीं होता है। यह सत्य है कि आपके शरीर में 150 मि.ली. रक्त की कमी होती है जो केवल 4-6 चम्मच होता है। लेकिन, अगर आपके अंदर खून की कमी है तो यह स्थिति अलग होती है।

7. Period का ब्लड गंदा होता है
नहीं महिलाओं! मासिक धर्म चक्र के दौरान का रक्त नियमित रूप से बहने वाले खून के समान ही होता है। इसमें बदबू नहीं होती है और न ही इसमें कुछ असामान्य होता है। याद रखें!

8. नहाने से बाझबन होता है
ये गलत धारणा अफगानिस्तान से आई है. जहां माना जाता है कि इस समय अगर महिलाएं नहाती हैं, सर पर पानी डालती हैं तो उनकी प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है.

9. सेनेट्री नैप्किन से कैंसर फैलता है
बोलीविया में मानते हैं कि इस्तेमाल किया हुआ नैप्किन अगर पुरुष देख लें तो उनको कैंसर हो सकता है। इसको लेकर सख्त हिदायतें दी गई हैं। स्कूल जाने वाली छात्राएं अक्सर यूज़्ड पैड को अपने बैग में रखकर घर ले जाती हैं क्योंकि उन्हें स्कूल के डस्टबिन में रखने की इजाज़त नहीं होती।



Click it and Unblock the Notifications
