Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
प्रेगनेंसी के अलावा 8 ऐसे कारण जब पीरियड हो जाते है मिस

जैसे ही किसी महिला का पीरियड लेट होता है या मिस हो जाता है तो सबसे पहले उनके दिमाग में प्रेगनेंसी आती हैं। लेकिन ये जरुरी नहीं है कि महिलाओं सिर्फ प्रेगनेंसी की वजह से ही महिलाओं का पीरियड मिस हो।
हालांकि मासिक धर्म या पीरियड्स महिलाओं में होने वाली एक सामान्य प्रक्रिया है। पीरियड का हर महीने सही समय पर आना प्रत्येक महिला के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन कई बार कुछ हार्मोनल बदलाव की वजह से भी देरी आ सकते हैं, इसके पीछे भी कई फैक्टर हो सकते हैं।

आइये जानते हैं कि किन वजहों से पीरियड में अक्सर देरी हो जाती है।

बर्थ कंट्रोल पिल का सेवन:
अगर आप बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करती हैं तो यह भी आपके पीरियड मिस होने की एक वजह हो सकती हैं।गर्भनिरोधक दवाओं के सेवन की वजह से शरीर में हार्मोनल असंतुलन बनने लगता है। इसी कारण पीरियड मिस हो सकते हैं।

थायरॉइड की प्रॉब्लम के कारण
हमारे गले में मौजूद थायरॉइड ग्रंथि के कम सक्रिय या अधिक सक्रिय होने के कारण भी शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। इसकी वजह से भी पीरियड मिस हो सकते हैं।

डायबिटीज की वजह से
अगर आप शुगर की मरीज हैं तो आपके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कम या ज्यादा होने पर भी शरीर में हार्मोनल असंतुलन हो जाता है। इस कारण भी पीरियड अनियमित हो सकते हैं।

बढ़ती उम्र भी है एक वजह
बढ़ती उम्र भी पीरियड के अनियमित होने की या पीरियड न आने की एक वजह हो सकती है। महिलाओं की उम्र 40 पार हो जाने के बाद भी कुछ परेशानियां हो सकती है, जिस वजह से पीरियड मिस हो जाते हैं।

वजन का पड़ता है प्रभाव
महिलाओं का वजन भी पीरियड्स को प्रभावित करता है। मोटापे का बढ़ना हमारे दिमाग की ग्रंथियों पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है। इसकी वजह से शरीर में हार्मोन्स का अंसुतलन हो जाता है और पीरियड्स मिस हो सकते हैं।

तनाव भी है एक कारण
लगातार तनाव से ग्रस्त रहने से बॉडी में एस्ट्रोजेन और कॉर्टिसोल नामक हार्मोन रिलीज होने लगते हैं। इस कारण पीरियड्स अनियनमित हो जाते हैं।

व्यायाम की अधिकता की वजह से
जरूरत से ज्यादा व्यायाम या शारीरिक श्रम करने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में एस्ट्रोजेन हार्मोन रिलीज नहीं हो पाता हैं, इस वजह से पीरियड समय पर नहीं आते हैं।

पीसीओसी के वजह से
यह एक डॉक्टरी समस्या है, जिसकी शिकार कोई भी महिला हो सकती है। यह समस्या उन महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है जिनकी जीवनशैली अनियमित होती है तथा जिनका वज़न काफी ज़्यादा होता है। इस स्थिति मे महिलाओं के अंडाशय या ओवरी (ovary) में छोटे सिस्ट्स (cysts-गांठ) पैदा हो जाते हैं और ये सामान्य अण्डोत्सर्ग की प्रक्रिया को जटिल बना देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
