Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
पीरियड हो या वजाइना डिस्चार्ज, महिलाओं के लिए बहुत काम की चीज है पैंटीलाइनर्स
पीरियड के दौरान सुविधा के लिए सेनेटरी पेड का इस्तेमाल किया जाता है, इसी तरह वजाइनल डिस्चार्ज से बचने के लिए मार्केट में पेंटीलाइनर्स उपलब्ध है जोकि आपको न सिर्फ फ्रेश महसूस रखते है बल्कि आपकी महंगी ब्रांडेड पैंटी को भी गंदा और गीले होने से बचाता है। वजाइना डिस्चार्ज या पीरियड में अत्यधिक ब्लीडिंग के दौरान पैंटी को बचाने के लिए पैंटी लाइनर्स की जरुरत पड़ती है।
इसे भी सेनेटरी पेड की तरह बार-बार बदलकर प्रयोग में लाया जा सकता है। हाइजीन के लिए प्रत्येक 4 घंटे के अंदर आप पैंटी लाइनर्स को बदलती रहेंगी, तो इससे आप महावारी के समय आरामदायक और ताज़ा महसूस करेंगी।

आइए जानते है कि पैंटी लाइनर्स क्या है और किन दोनों में इसकी जरुरत पड़ती है?
पैंटी लाइनर्स हैं क्या?
ये दिखने में तो बिल्कुल सेनेटरी पैड्स जैसा होता हैं। लेकिन पैंटी लाइनर्स सेनेटरी पैड्स की तुलना में काफी पतले होते हैं। इतने पतले और छोटे कि thinnest underwear में भी नज़र नहीं आते। इन्हें खासतौर पर पर्सनल हाईजीन और वजाइनल डिस्चार्ज को अवशोषित करने के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। Pads की ही तरह इनकी backside में भी पैंटी में फिक्स करने के लिए sticky adhesive होता है। ताकि आपको किसी भी तरह का परेशानी महसूस न हो।
आप इन्हें कब पहनें?
हालांकि यह आप कभी भी पहन सकती है जैसे कि पार्टी या फंक्शन पर या आपको लगता है कि ट्रेवल के दौरान आपको अधिक डिस्चार्ज होता है तो आप तब भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। हर महिला की बॉडी की कार्यप्रणाली दूसरे से अलग होती है। ऐसे दिनों में जब vaginal discharge normal दिनों से ज्यादा पर natural हो। जिसके कारण आप कम्फर्टटेबल महसूस नहीं करती हैं। तब आप इन्हें use कर सकती हैं। साथ ही जब आपको बहुत अधिक मेहनत का काम करना हो तो। अगर आप ज्यादा sports में दिलचस्पी लेती हैं तो तब, गीलेपन और discomfort से बचने के लिए आप इन्हें use कर सकती हैं।
इन्हें कब पहनना चाहिए?
हम में से कई लोग वजाइना डिस्चार्ज से बचने और हाइजीन के तौर पर इन्हें डेली रुटीन पर पहनना पसंद करते हैं। हालांकि इन्हें नियमित पहनने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि ऐसा करने से थोड़ी घुटन और चिपचिपाहट सा महसूस हो सकता है। जिसकी वजह से इंफेक्शन हो सकता है। सथ ही डेली यूज करने से प्राइवेट पार्ट पर तनाव भी महसूस हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि अधिक discharge के दिनों में ही आप इन्हें use करें और हर घंटे बाद इन्हें बदल दें।
पीरियड के आखिरी दिनों में करे यूज
अगर आपको पीरियड का लास्ट दिन है तो उस समय ब्लीडिंग की जगह सिर्फ स्पोटिंग की समस्या रहती है। उसके लिए एक पैड क्यूं खराब करना, जबकि पैंटी लाइनर्स से काम चल सकता है। इससे आपको अनकम्फर्ट भी महसूस नहीं होगा और आपकी पैंटी भी खराब नहीं होगी।
स्किन फ्रैंडली
पेंटी लाइनर अत्यधिक पतला और मुलायम होता है, जो आपकी त्वचा को योनि के स्थान पर होने वाले दाग-धब्बों और कटने-फटने के निशानों से बचाए रखता है|। पेंटी लाइनर मासिक धर्म के समय होने वाले रक्तस्त्राव और अन्य तरल स्त्रावों को अवशोषित करके योनि की त्वचा को साफ एवं सूखा बनाए रखता है। पेंटी लाइनर पतला होने के कारण कहीं भी ले जा सकती हैं, ताकि ज़रूरत पड़ने पर आसानी से उसका प्रयोग कर आरामदायक महसूस कर सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
