Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
पहला पीरियड खोलता है आपकी सेहत से जुड़े ये राज..

क्या आपको याद है कि आपको पहली बार किस उम्र में पीरियड या मासिक धर्म शुरु हुए थे। आपको इतना याद तो होगा ही नहीं तो जरा याद करने की कोशिश करें क्योंकि महिलाओं के पीरियड के साथ कौनसे उम्र में उन्हें पीरियड शुरु हुआ था, ये भी काफी मायने रखता हैं।
वैसे महिलाओं को सामान्यता पीरियड 10 से 14 साल में शुरु हो जाते हैं, कुछ को 15 या 16 साल तक की उम्र में भी पीरियड आते हैं। लेकिन महिलाओं का फर्स्ट पीरियड उनके सीधे स्वास्थय से जुड़ा होता हैं। एक शोध की माने तो पहले पीरियड के आधार पर ही निर्धारित हो जाता है कि भविष्य में महिला दिल की बीमारी से लेकर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के होने की कितनी संभावना है।

10 से 12 साल में पीरियड में
सर्कुलेशन नामक पत्रिका में छपे एक शोध के अनुसार जिस महिला को 13 साल की उम्र में पीरियड होता है उसे दिल का दौरा, हाइपरटेंशन, हार्ट स्ट्रोक का खतरा बहुत कम रहता है। वहीं जिसे पहला पीरियड 10 साल की उम्र में होता है उसे दिल संबंधी बीमारियों के होने का खतरा 27 प्रतिशत तक अधिक रहता है।

12 साल की उम्र में
12 साल की उम्र में पहला पीरियड होने वाली महिलाओं को टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा अधिक रहता है। ‘डायबिटिक मेडिसिन' नामक पत्रिका में छपे शोध की मानें तो पीरियड का सीधा संबंध महिला के इंसुलिन की प्रतिरोधक क्षमता से है, जिसे बाद में पीरियड होता है उसकी प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और शरीर में इंसुलिन का उत्पादन दूसरी महिलाओं की तुलना में कम होता है।

12 साल से पहले
एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ कि जिन महिलाओं का 10 साल या उसके आसपास की उम्र में पीरियड्स शुरु हो जाता है। उनमें प्रेग्नेंसी के दौरान कॉम्प्लिकेशन्स होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसी परिस्थिति में प्रीक्लैम्पसिया का रिस्क रहता है और अगर इस बीमारी का इलाज न किया जाए तो यह मां और होने वाले बच्चे दोनों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

12 साल से पहले
अमेरिका की पत्रिका ‘एपिडेमियोलॉजी' ने 35 साल की उम्र की 600 से अधिक महिलाओं पर शोध करके यह निष्कर्ष निकाला कि जिनको पहला पीरियड जल्दी हो जाता है उन महिलाओं को 35 साल की उम्र या उससे पहले थायराइड कैंसर होने की संभावना अधिक रहती है।

17 साल की उम्र में
चीन में ब्रेन ट्यूमर होने के पीछे के कारणों को जानने के लिए एक वृहद शोध किया गया। इस शोध में इस बात की भी जानकारी हुई कि जिन महिलाओं को पीरियड 17 साल या उसके बाद होना शुरू होता है उनको ब्रेन ट्यूमर होने की संभावना अधिक रहती है।

17 साल या बाद में
जिन महिलाओं को 17 साल या उसके बाद पीरियड होता है उनकी बोन डेंसिटी कमी होती है, ऐसे में उनको फ्रैक्चर के साथ-साथ ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा भी अधिक रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
