Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
फ्लेट बूब्स होना नहीं है कोई शर्म की बात, कम शेप होना भी होता है फायदेमंद
सुंदरता के कई पैमाने होते है, जिसके आधार पर लड़कियों की सुंदरता को आंका जाता है, इन्हीं में से एक है ब्रेस्ट साइज। जी हां, ब्रेस्ट साइज को भी लड़कियों में सुंदरता का एक आधार माना जाता है, खासकर बड़े और सुडौल स्तनों को। लड़कियां अपने स्तनों के आकार को लेकर बहुत ही संवेदनशील होती है। लेकिन कई लड़किया होती है जिनके स्तन का आकार बहुत ही कम होता है, जिस वजह से उन्हें बहुत बुरा लगता है।
हम यहां आपको बताएंगे कि छोटे बूब्स को लेकर ऐसी 5 बातें, जिन्हें पढ़कर आपको अपने बूब्स छोटे होने पर कतई अफसोस नहीं होगा।

आप बिना ब्रा के घूम सकती है?
हम में से कई लड़कियां है जिन्हें बिना ब्रा के घूमना बहुत सुकूनभरा लगता है। लेकिन वजनी स्तन होने के कारण हम में से कई लोग है जिनके लिए ब्रा पहनना बहुत जरुरी होता है। लेकिन फ्लेट चेस्ट वाली लड़कियों के साथ ये दिक्कतें नहीं होती है। वो आसानी से और आराम से बिना ब्रा के घूम सकती है। जहां हैवी ब्रेस्ट वाली लड़कियों को टाइट स्ट्रेप वाली ब्रा के साथ संघर्ष करना पड़ता है, वहीं फ्लेट चेस्ट वाली लड़कियां आराम से बिना किसी समस्या के डांस कर सकती है।

ब्रेस्ट सैगिंग की समस्या नहीं
ये बात तो आपको माननी पड़ेगी, सैगी ब्रेस्ट दिखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। और अगर आपके बूब्स छोटे है तो हो सकता है कि वो काफी समय तक चुस्त रहें और अगर वो ढ़ीले पड़ते भी है तो थोड़े से जिससे की कोई फर्क भी मालूम नहीं चलता है।

नजर आती है और भी पतली
जिन लड़कियों के बूब्स छोटे होते है वो अपनी शरीर की वास्तिवक शेप की तुलना में उससे ज्यादा पतली नजर आती है। लेकिन कई लोग उनकी इस पतली दुबली छवि का राज समझ नहीं पाते है।

लोग नहीं घूरते हैं आपके स्तनों को
जिन महिलाओं के स्तनों का आकार बड़ा होता है उनके साथ एक सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि जब भी मर्द उनसे बातें करते हैं तो उनकी नजरें सिर्फ उनके बूब्स पर ही टिकी होती है। जिसकी वजह से उनको शर्मिंदा होना पड़ता है। लेकिन फ्लेट चेस्ट वाली महिलाओं को ऐसी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। जब भी कोई मर्द बात करता है तो उनके स्तनों की बजाय उनके आंखों में देखकर ही बात करते हैं।

ब्रा चुनते वक्त भी नहीं आती है समस्या
जिन महिलाओं के हैवी ब्रेस्ट होते है, उन्हें ब्रा चुनते समय कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वो ब्रा के कप साइज में ही उलझकर रह जाती है। उन्हें समझ नहीं आता है कि सी कप उनके लिए परफेक्ट रहेगा या डी कप। लेकिन छोटे बूब्स वाली महिलाओं के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं है। बिना कप के भी वो हर ब्रा में परफेक्टली फिट हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications