Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्या आपके भी गुच्छों में टूटते है बाल, जानिए हैवी हेयरफॉल के कारण और घरेलू उपाय
मानसून में अक्सर लोग बाल टूटने की समस्या से परेशान होते हैं। इस मौसम में बाल टूटना सामान्य होता है लेकिन इसके अलावा ऐसे कई और कारण होते हैं जिसकी वजह से भी हैवी हेयरफॉल होने लगता है। अक्सर लोगों के कम उम्र में ही बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं इस अवस्था में पहले सिर के बाल पतले होने लगते हैं और फिर बाद में गुच्छों में बाल झड़ना शुरू हो जाता है। अगर दिनभर में आपके करीब 200 बाल टूट रहे हैं तो आप गंजेपन के मेल और फीमेल पैटर्न का शिकार हो रहे हैं। आपको अपने हैवी हेयर फॉल का कारण और इसके ईलाज के बारे में मालूम होना चाहिए।

असंतुलित थायरॉयड
शरीर में थायरॉयड लेवल के असंतुलित होने से भी बाल झड़ते हैं. थायरॉयड के बिगड़ने से बालों की गुणवत्ता और उनके विकास में रुकावट आती है। हाइपरथायरॉयडिज्म या हाइपोथायरायडिज्म की वजह से कई बार आपके बाल काफी ज्यादा टूटने लगते हैं।

तनाव या बीमारी की वजह से
अत्यधिक तनाव लेने की वजह से भी आपके बाल टूटते, झड़ते हैं। कई बार बीमारियों की चपेट में आने के बाद भी आपके बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं। ऐसे बालों का ट्रीटमेंट करवाने से पहले डॉक्टर्स से अपनी बीमारी के बारे में भी चर्चा करें।

इंफेक्शन की वजह से
इंफेक्शन की वजह से बालों को झड़ना काफी खतरनाक माना जाता है। इसकी वजह रिंगवर्म या एथलीट फुट का इंफेक्शन हो सकता है। यह इंफेक्शन किसी संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से या उनके इस्तेमाल किए हुए तौलिये, चादर आदि का उपयोग करने से भी इंफेक्शन की समस्या होने लगती हैं।

दवाओं के सेवन से
कुछ दवाओं में स्टेरॉयड, एंटीडिपेंटेंट्स और आइसोट्रेटिनॉइन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इन दवाओं के सेवन से आपके बाल तेज से झड़ना शुरू हो जाते हैं। वहीं कुछ दवाएं ऐसी भी होती है जिनमें इन सबका एक फॉर्मेशन होता है। ऐसी दवाएं आपके बालों के लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं।

ये है घरेलू उपाय
घर में आसानी से उपलब्ध सामग्री से भी बालों को झड़ने से रोकने के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते है कि कैसे आप बालों को टूटने से बचा सकते हैं।

बालों की तेल मालिश -
बालों और सिर की उचित मालिश करने से भी हेयरफॉल को कुछ हद तक रोका जा सकता हैं। बालों के रोम में रक्त का प्रवाह बढ़ता है और आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। आप बालों के लिए नारियल या बादाम का तेल, जैतून का तेल, अरंडी का तेल, आंवला तेल, या अन्य तेल का उपयोग कर सकते हैं। बेहतर और तेज़ परिणाम के लिए रोज़मैरी एसेंशियल ऑइल की कुछ बूंदें जोड़ें। अपनी उंगलियों के साथ हल्का दबाव देकर बाल और खोपड़ी पर ऊपर बताये तेलों में से किसी एक से अपने बालों में मालिश करें। यह सप्ताह में कम से कम एक बार करें।

प्याज का रस
प्याज के रस में उच्च मात्रा में सल्फर कंटेंट होता है, जो बालों के रोम के लिए रक्त परिसंचरण में सुधार करता है, बालों के रोम का पुनर्निर्माण करने और सूजन को कम करने में मदद करता है जिसके कारण बालों का झड़ना कम हो जाता है। प्याज के रस में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो बालों के झड़ने का कारण बन सकने वाले कीटाणुओं और परजीवियों को मारने में मदद करता है, और खोपड़ी संक्रमण का उपचार करता है।

एलोवेरा
एलोवेरा में एंज़ाइम होते हैं जो बालों के स्वस्थ विकास को सीधे बढ़ावा देने में शामिल होते हैं। इसके अलावा, अपने एल्कलाइन गुण के कारण ये बालों के पीएच को एक सही स्तर पर लाने में मदद कर सकते हैं और बाल विकास को बढ़ावा दे सकते हैं।

बेवजह की दवाईयां खाने से बचें
कुछ दवाओं में स्टेरॉयड, एंटीडिपेंटेंट्स और आइसोट्रेटिनॉइन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इन दवाओं के सेवन से आपके बाल तेज से झड़ना शुरू हो जाते हैं। इसलिए बेवजह की दवाईयां खाने से बचें और कुछ भी समस्याएं होने पर डॉक्टर की सलाह से ही दवाईयां लें। कोशिश करें कि आप स्वस्थ रहें।



Click it and Unblock the Notifications
