Latest Updates
-
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
चावल के पानी से दूर हो सकती है यूरिन इन्फेक्शन की समस्या, इस तरह करें प्रयोग

व्हाइट डिस्चार्ज से लेकर यूरिन इन्फेक्शन हो पुरूषों से ज्यादा महिलाओं को इस तरह की समस्या झेलनी पड़ती है। व्हाइट डिस्चार्ज, यूरिन इन्फेक्शन, पेट का दर्द, यूरिन करते समय पेट में दर्द या जलन जैसी न जाने कितनी ही समस्याओं का सामना महिलाओं को करना पड़ता है। एक सर्वे के मुताबिक 40 प्रतिशत महिलाएं यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से परेशान रहती हैं। कई बार महिलाएं किसी छोटी समस्या को नजरअंदाज कर देती हैं, जिसके बाद इस तरह की समस्या का उन्हें सामना करना पड़ता है। यूरिन इंफेक्शन का कारण हाइजीन की समस्या या मूत्राशय और उसकी नली के संक्रमित होना है।
व्हाइट डिस्चार्ज या यूरिन इन्फेक्शन की समस्या होने पर किसी भी महिला को अपने निजी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर की सलाह लेकर ही इस समस्या का इलाज करना चाहिए। लेकिन इस तरह की समस्या न हो इसके लिए आप कुछ घरेलू उपचार भी कर सकते हैं। इस समस्या में चावल का पानी किसी रामबाण से कम नहीं है। डॉक्टरों के आयुर्वेद में ऐसे कई नुस्खे है जो इस समस्या में महिलाओ के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। जिसमें चावल का पानी भी शामिल है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे की आखिर चावल के पानी से आप यूरिन की समस्या से कैसे छुटकारा पा सकते हैं।

क्या है यूरिन इंफेक्शन के लक्षण
यूरिन इंफेक्शन होने के बहुत से लक्षण है, जिन्हें कई बार महिलाएं इग्नोर कर देती हैं। इन लक्षणों में शामिल है-
- बार-बार यूरिन का आना
- यूरिन कम या नहीं आना
- यूरिन करते समय जलन होना
- पेट के निचले हिस्से में दर्द होना
- बार-बार उल्टी जैसा महसूस होना
- यूरिन से खून आना
- यूरिन से बदबू आना

क्या है चावल का पानी
चावल पकाने से पहले कच्चे चावल को धो कर निकले पानी को चावल का स्टार्च कहते हैं । चावल के इस स्टार्च में कईृ एंटीऑक्सीडेंट्स शामिल होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई लोग चावल के इस पानी को ब्यूटी बेनेफिट्स के लिए भी प्रयोग करते हैं । लेकिन इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करने के कई हेल्थ बेनेफिट्स भी है। चावल के पानी में अमीनो एसिड्स, विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में होते हैं। इसमें विटामिन-बी और विटामिन-सी भी शामिल होते हैं। इसलिए चावल को धोने के बाद उसके पानी को फेंके नहीं, बल्कि अपने हेल्थ बेनेफिक्टस के लिए उपयोग करें।

ऐसे तैयार करें चावल का पानी
- सबसे पहले एक कटोरी चावल को एक बार धो लें, फिर उसे किसी मिट्टी के बर्तन या स्टील के बर्तन में छोड़ा और पानी डालकर 2-4 घंटे के लिए रख दें।
- चावल को पानी में ही हाथों से थोड़ा सा मैश कर लें।
- अब इस पानी को छन्नी से छान कर ग्लास में भर लें, और जब आपका मन हो पी लें।
- आप इसे एक बोतल में भरकर भी थोड़ा-थोड़ा करके पी सकते हैं।
- इस चावल के पानी को आप 6 से 8 घंटे के लिए स्टोर कर सकती हैं।

चावल का पानी पीने के फायदे
चावल का पानी पीने के बहुत सारे फायदे होते हैं। ये आपकी हेल्थ के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए भी काफी लाभकारी है। चावल का पानी व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या के लिए आच्छा हो सकता है। चावल के पानी की टासीर ठंडी होती है, जिसके कारण ये यूरिन करते समय होने वाली जलन में राहत देता है। इतना ही नहीं डायरिया और ब्लीडिंग डिसऑर्डर, हैवी पीरियड्स की समस्या में भी चावल का पानी काफी फायदेमंद होता है। इसके पानी से आप अपना चेहरा, बाल और स्किन भी साफ कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
