Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
स्पोर्ट्स ब्रा से जुड़ी ये बातें होनी चाहिए मालूम, जिम ना जाने वाली लड़कियां भी पहन सकती है इसे
पुरुष हो या महिला, हर कोई खुद को फिट रखना चाहता है। इसके लिए सभी जमकर मेहनत भी करते हैं। महिलाएं वर्कआउट, योग, एक्सरसाइज आदि करके खुद की फिटनेस का ख्याल रखती हैं। वैसे इन्हें फिटनेस के लिए कोई भी शारीरिक गतिविधि करने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखना पड़ता है और इनमें सबसे जरूरी होता है वर्कआउट ड्रेस। ज्यादातर महिलाएं फिटनेस एक्टिविटी के समय स्पोर्ट्स ब्रा पहनती है। दरअसल माना जाता है कि स्पोर्ट्स ब्रा सिर्फ वर्कआउट, योग या एक्सरसाइज के दौरान ही पहना जा सकता है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज जानते हैं कि नॉर्मल ब्रा की तुलना में स्पोर्ट्स ब्रा पहनना कितना आरामदायक हो सकता है।

स्पोर्ट्स ब्रा है एक बेहतर विकल्प
स्पोर्ट्स ब्रा अब सिर्फ जिम जाने तक ही सीमित नहीं है। आप रोजाना के काम के समय भी इन्हें पहन सकती हैं। ये कम्फर्टेबल होने के साथ स्किन फ्रेंडली भी होते हैं। इससे त्वचा पर ना ही कोई निशान पड़ता है और ना ही इचिंग जैसी समस्या आती है।

ब्रेस्ट में होने वाले दर्द में दे राहत
कई बार भारी शारीरिक काम करने के कारण ब्रेस्ट में दर्द उठ जाता है। ये भले ही सामान्य बात है लेकिन यदि आप स्पोर्ट्स ब्रा पहनती हैं तो आपको इस दर्द का एहसास कम हो सकता है। दरअसल स्पोर्ट्स ब्रा को डिजाइन ही इसी तरीके से किया जाता है जिसमें ब्रेस्ट की गतिविधि कम से कम हो और इससे होने वाले दर्द से भी बचा जाए। आप अपने डेली इस्तेमाल के लिए अच्छी फिटिंग के स्पोर्ट्स ब्रा की खरीदारी जल्द कर लें।

ब्रेस्ट सैगिंग को कम करने में करता है मदद
एक स्टडी से ये बात पता चली है कि नॉर्मल ब्रा में ब्रेस्ट के सैगी होने की समस्या ज्यादा होती है। वहीं दूसरी तरफ स्पोर्ट्स ब्रा शारीरिक गतिविधि के दौरान आपके ब्रेस्ट को अच्छा सपोर्ट देता है। फैशन के मामले में भी स्पोर्ट्स ब्रा काफी ट्रेंडी लगते हैं।

स्पोर्ट्स ब्रा होते हैं आरामदेह
जिम या पार्क में स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करते समय स्पोर्ट्स ब्रा आपको काफी राहत दे सकता है। स्ट्रेचिंग के दौरान ब्रेस्ट में भी मूवमेंट होती है और इसकी वजह से दर्द भी महसूस होता है। ऐसे में स्पोर्ट्स ब्रा ब्रेस्ट को सपोर्ट देकर आरामदायक एहसास कराता है। स्पोर्ट्स ब्रा की मदद से स्ट्रेचिंग और जॉगिंग करना आसान हो जाता है। एक्सरसाइज के दौरान सामान्य ब्रा के बजाय सिर्फ स्पोर्ट्स ब्रा ही पहनें। वहीं केवल वर्कआउट करने वाली महिलाओं को ही नहीं बल्कि कसरत ना करने वाली लड़कियां भी स्पोर्ट्स ब्रा पहन सकती हैं। ये कंधे में होने वाले दर्द को भी कम करने में मदद करता है।

सर्जरी के बाद हीलिंग में करे मदद
स्पोर्ट्स ब्रा उन महिलाओं के लिए भी काफी मददगार है जो चोट का शिकार हुई हैं या फिर कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है। सर्जरी के बाद स्पोर्ट्स ब्रा पहनने से ब्रेस्ट को सपोर्ट मिलता है और इससे हीलिंग में भी मदद मिलती है। किसी भी मूवमेंट के दौरान दर्द का एहसास कम हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
