Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
सोशल मीडिया पर फैली पीरियड्स के दौरान कोविड-19 का टीका न लेने की खबर, जानें सच्चाई
इन दिनों व्हाट्सएप समेत दूसरे मैसेजिंग एप और सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि महिलाएं रजिस्ट्रेशन से पहले अपने पीरियड की डेट का ख़्याल रखें। पीरियड से पांच दिन पहले और पांच दिन बाद वैक्सीन न लें। इस मैसेज में ये भी कहा जा रहा है कि पीरियड्स के इस समय में महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। वैक्सीन की पहली डोज लगने के बाद शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले कम होती है और फिर धीरे धीरे बढ़ती है। इस वजह से मासिकधर्म के समय में वैक्सीन लेने से बचें क्योंकि इस दौरान शरीर के संक्रमण से लड़ने की ताकत बहुत कम हो जाएगी और उन्हें कोरोना होने का खतरा बढ़ सकता है। आज इस वायरल संदेश की सच्चाई के बारे में जानते हैं। साथ ही जानने का प्रयास करते हैं कि महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कोविड 19 वैक्सीन लेनी चाहिए या नहीं।

जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
जानकारों की मानें तो इस तरह की अफवाहों से घबराने की जरूरत नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार यह एक गलत धारणा है और इसमें किसी भी प्रकार का प्रमाण नजर नहीं आता है। महिलाओं में पीरियड्स सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है। महिलाएं अपनी सुविधा के अनुसार रजिस्ट्रेशन कराएं और वैक्सीन की डोज लेने के लिए स्वास्थ्य केंद्र जाएं।

महिलाएं भी हैं वॉरियर
देश में कोरोना वायरस के कारण बिगड़ते हालात के बीच में महिलाओं की बड़ी संख्या कोविड वॉरियर के रूप में काम कर रही है। पहले चरण में इनमें से ज्यादातर महिलाओं का टीकाकरण हो भी चुका है। इनके अलावा भी कई महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें घर से बाहर निकलकर काम करना पड़ रहा है। तीसरे चरण के वैक्सीनेशन में 18 साल से अधिक के लोगों को कोविड 19 का टीका लगाया जाएगा। महिलाओं को बिना किसी संशय के इसका हिस्सा बनना चाहिए।

भारत सरकार की भी जानें राय
पीरियड्स के दौरान कोविड 19 का टीका न लेने को वायरल हुए मैसेज के बाद सरकार ने इस पर ब्यान जारी किया है। उन्होंने अपने संदेश में बताया है कि मैसेज जिनमें ये कहा जा रहा है कि लड़कियों और महिलाओं को पीरियड के पांच दिन पहले और पांच दिन बाद वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए, वो फ़ेक है। इस अफवाह पर विश्वास न करें।

महिलाएं इन बातों का रखें ख्याल
महिलाओं को आम दिनों में भी अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। वो समय पर पौष्टिक खाना खाएं और कसरत जरूर करें। इस दौरान शरीर को पर्याप्त आराम दें। अपनी नींद के साथ समझौता न करें। आप लगातार बैठकर काम न करें। थोड़ा ब्रेक लेते रहें और आराम पर ध्यान दें।



Click it and Unblock the Notifications