Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत
शराब के साथ क्या लिया जा सकता है फीमेल वियाग्रा, जानें क्या कहती है रिसर्च
फीमेल वियाग्रा बनाने वाली कंपनी के मुताबिक फीमेल वियाग्रा का शराब के साथ सेवन करना सुक्षित है। लेकिन कई विशेषज्ञ इस बात से सहमत नहीं दिखें। महिलाओं में यौन इच्छा को बढ़ाने के लिए वियाग्रा का इस्तेमाल किया जाता है। जानकारों के मुताबिक एल्कोहल के साथ महिलाओं का वियाग्रा लेना ठीक नहीं है। शारीरिक और मानसिक रूप से महिलाओं को इससे कई नुकसान हो सकते हैं। मगर वहीं फीमेल वियाग्रा बनाने वाली कंपनी ऐसा नहीं मानती है।

क्या हो सकते हैं नुकसान
महिला वियाग्रा बनाने वाली कंपनी Addyi ने शराब के साथ इसके सेवन को सुरक्षित बताया है। मगर विशेषज्ञ और एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) ये बात मानने के लिए तैयार नहीं है। एफडीए ने साल 2015 में इस कंपनी को मंजूरी के बाद चेतावनी भी दी थी कि फीमेल वियाग्रा शराब के साथ लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और स्ट्रेस में भी इजाफा हो सकता है। एफडीए ने ये भी कहा था कि डॉक्टर की मंजूरी के बाद ही इसे लिया जा सकता है। महिला वियाग्रा के कई साइड इफेक्ट्स हैं। ये घातक भी साबित हो सकते हैं।

कंपनी ने पैक से हटाई चेतावनी
हाल ही में, फीमेल वियाग्रा निर्माता कंपनी ने दवा के पैक पर दी जाने वाली चेतावनी हटा दी। इसमें ये चेतावनी दी गयी थी कि एल्कोहल के साथ इस दवा को लेने से महिला की याद्दाश्त जा सकती है। चेतावनी हटाने के बाद इस दवा के निर्माता स्प्राउट फार्मास्यूटिकल्स ने कुछ नए रिसर्च का जिक्र किया। कंपनी के अनुसार फ्लेबिनसेरिन उन महिलाओं के लिए कारगार है जिन्हें मीनोपोज नहीं हुआ है।

क्या कहती है रिसर्च
एडी वियाग्रा को लेकर तीन रिसर्च की गयी। पहली रिसर्च के अनुसार फीमेल वियाग्रा को शराब के साथ लेने पर कोई खास नुकसान नहीं होता है। इस शोध के लिए 24 स्वस्थ महिलाओं को मादक पदार्थों के साथ वियाग्रा दी गई। ये महिलाएं वियाग्रा लेने के 2-3 घंटे के बाद भी बेहोश नहीं हुई।
दूसरी रिसर्च में 96 महिलाओं को दो या तीन ड्रिंक के साथ वियाग्रा दी गयी। उन्होंने रात में डिनर के बाद और सुबह नाश्ते के बाद 10 मिनट के अंदर ही वियाग्रा का सेवन किया। इस रिसर्च में पाया गया कि महिलाओं को बेहोशी या ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं हुई।
इस पर तीसरी रिसर्च भी की गयी जिसमें 64 सेहतमंत महिलाओं को तीन दिनों तक रोजाना वियाग्रा दी गई। उन्हें रोज दो से तीन बार ड्रिंक्स भी दी। तीनों रिसर्च में शामिल की गयी प्रतिभागियों में 60 फीसदी महिलाएं सोशल ड्रिंकर थीं। इनमें सिर्फ 1 प्रतिशत महिलाओं ने हाइपोटेंशन और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत की।

वैज्ञानिक सहमत नहीं
भले ही इस रिसर्च के मुताबिक शराब के साथ फीमेल वियाग्रा लेने से नुकसान ना हों लेकिन रिसर्चर इस बात से सहमत नहीं हैं। शराब के साथ वियाग्रा लेना सही है या गलत अभी इस पर और शोध किये जाने की जरूरत है। साथ ही जानकारों के अनुसार फीमेल वियाग्रा का असर हर महिला पर अलग अलग हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications