Latest Updates
-
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व
UTI इंफेक्शन में राहत दिलाता है ये टॉनिक, बनाने में लगेंगे सिर्फ 15 मिनट
आमतौर पर महिलाओं में यूटीआई यानि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या देखने को मिलती है। बैक्टीरिया जब मूत्रतंत्र प्रणाली को संक्रमित करता है तब महिलाओं को इस गंभीर बीमारी से दोचार होना पड़ता है। इसका असर किडनी, ब्लैडर, और इसे जोड़ने वाली कोशिकाओं पर होता है। यूटीआई की वजह से बार-बार पेशाब आना, पेशाब आने में जलन, पेट के नीचले हिस्से में जलन की समस्या होती है।

आपको जब भी पेशाब करने में जलन या फिर बार बार पेशाब लगने लगे तभी आप घरेलू उपाय करके उसे नियंत्रित करें और संक्रमण को फैलने से रोके। इस लेख के माध्यम से हम आपको एक ऐसे टॉनिक की जानकारी दे रहे हैं जो यूटीआई में कारगर साबित है। इस टॉनिक को आप क्रैनबेरी और ग्रीन टी की मदद से घर पर बना सकते हैं।
क्रैनबेरी और ग्रीन टी टॉनिक
बनाने में समय: 15 मिनट
स्टोरेज- रेफ्रिजेरेटर
सामग्री: 4 कप पानी, 4 ग्रीन टी बैग, 4 कप क्रैनबेरी जूस (unsweetened), शहद
विधि:
एक बर्तन में पानी उबाले और ग्रीन टी बैग्स डालें। लगभग 15 मिनट के बाद टी बैग्स को बाहर निकाल दें।
अब एक बोतल में इस पानी के साथ क्रैनबेरी जूस और शहद को मिलाएं। अगर आप चाहें तो शहद के बिना भी ये घोल तैयार कर सकते हैं।
अब इस ग्रीन टी और क्रैनबेरी से तैयार टॉनिक को धीरे-धीरे दिनभर पीते रहें। आप संक्रमण के ठीक होने तक रोज इसका सेवन कर सकते हैं।
यदि इस टॉनिक से आपको आराम नहीं मिलता है तो दो दिन के भीतर डॉक्टर से संपर्क करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
