Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
Vaginismus: इस समस्या की वजह से महिलाएं सेक्स करने से हैं डरती, जाने इसके बारे में सब कुछ
कई महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाते हुए काफी दर्द होता है जिसकी वजह से वो शारीरिक संबंध बनाने से कतराती हैं। इस समस्या को मेडिकल टर्म में वैजिनिज्म यानी योनि संकुचन कहा जाता है। इस स्थिति में न सिर्फ यौन संबंध बनाने में बल्कि पीरियड के दौरान टैम्पोन लगाने से और डॉक्टर से प्राइवेट पार्ट की जांच कराने से भी डर लगता हैं।
इसकी वजह होती है जब भी महिलाएं संबंध बनाती है या टेम्पोन लगाती है तो योनि की मांसपेशियों में संकुचन होने लगता है यानी वो सख्त हो जाती है और सिकुड़ जाती हैं। हालांकि इस समस्या की वजह से महिलाओं के यौन उत्तेजना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता हैं, लेकिन यौन संबंध बनाने के दौरान पेनिट्रेशन के वक्त बहुत असहनीय दर्द होता है। आइए जानते है क्या होती है ये समस्या और इसका इलाज।

योनि संकुचन क्या है?
यौन रोग के सबसे आम प्रकार में से योनि संकुचन भी एक है। योनि संकुचन सेक्स संबंध के दौरान योनि का इतना ज्यादा संकुचित या तंग होने की वो अवस्था है, जब संभोग या तो हो ही नही पाता या फिर होता है, तो अत्यधिक दर्द युक्त होता है। दरअसल इसमें योनि की अंत की मांसपेशियों में एक अनैच्छिक ऐंठन पैदा हो जाती है, जिस वजह से संभोग दर्दनाक होता है।
इस समस्या से पीड़ित महिला इसे उस समय कंट्रोल नहीं कर पाती, जब मांसपेशियों में तेज़ ऐंठन हो जाती है। ये स्थिति तब पैदा होती है, जब जब महिला सेक्स संबंध बनाती है या उसकी चिकित्सा जांच हो रही होती है। ये ऐंठन इतनी मजबूत होती है कि योनि में कुछ भी नहीं जा सकता है। मांसपेशियों की ऐंठन का क्या कारण है इस संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ भी कहना अभी संभव नहीं है।

वैजिनिज़्म्स का क्या कारण है?
वैजिनिज़्म्स आमतौर पर दो कारणों से होता है:
मनोवैज्ञानिक कारण - जैसे कि संभोग का डर, यौन हिंसा या दुर्व्यवहार की घटना, भावनात्मक कमज़ोरी या यौन साथी के साथ तालमेल ना बैठना, सेक्स के खिलाफ धार्मिक मान्यताएं, चिंता, आदि।
शारीरिक कारक - जैसे कि सूजन, वेजाइनल एट्रॉफी यानी योनि की त्वचा का पतला होना और सूखना आदि। जो शरीर के एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर में गिरावट होने से होता है (आमतौर पर बच्चे के जन्म या रजोनिवृत्ति के बाद यह होता है )

करें ये एक्सरसाइज
इस स्थिति से निपटने के लिए महिलाएं कुछ एक्सरसाइज करती हैं। इसके लिए सबसे पहले कीगल एक्सरसाइज करे।
इससे आपके पेल्विक एरिया में थोड़ा लचीलापन आएगा और संभोग के दौरान आपको दर्द भी कम होगा। इसके अलावा डाइलेटर्स का इस्तेमाल करने का भी सुझाव दिया जाता है। इस एक्सरसाइज से महिला की योनि में थोड़ा फैलाव आता है। इसके अलावा इस समस्या को महिलाओं को हल्कें में नहीं लेना चाहिए तुरंत जाकर डॉक्टर को दिखाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











