Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
करवा चौथ टिप्स: इन नुस्खों से नहीं महसूस होगी प्यास, पूरे दिन रहेंगे आप एनर्जेटिक
करवा चौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है। इसमें सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन कड़ाई के साथ इस व्रत के नियमों का पालन करती हैं। पूरे दिन भूखा-प्यासा रहने के वजह से तबीयत भी खराब हो जाती हैं। इसके बाद भी कई महिलाएं व्रत रखती हैं। व्रत वाले दिन प्यास न लगे इसलिए उन्हें रात में कुछ घरेलू नुस्खे अपना लेना चाहिए।
आइए जानते हैं कुछ घरेलू नुस्खे जिनसे आप बिना मुश्किलों का सामना किए आराम से ये व्रत रख सकती हैं। हम यहां कुछ ऐसे टिप्स भी बता रहे हैं आपको जहां आप इस व्रत के नियमों का पालन कर सकते हैं और आपको प्यास का भी अहसास नहीं होगा।

- प्याज, पुदीने और मिश्री को समान मात्रा में घोटकर रात में पी लें। ऐसा करने से व्रत वाले दिन प्यास कम लगेगी।
- चाहें तो रात में 2 से 3 नारंगी यानी संतरे भी खा सकते हैं। इससे भी प्यास कम लगती हैं क्योंकि शरीर के लिए जरुरी पानी की पूर्ति इससे हो जाएगी।
- 25 ग्राम सौंफ को 250 मिली पानी में भिगोकर एक घंटे तक रखें। सोने से पहले इस पानी को घूंट-घूंटकर पी जाएं। इससे प्यास कम लगेगी।
- सेब के रस को पानी में मिलाकर पीने से भी कम प्यास लगती हैं। और जिन लोगों को पेट में गैस से जुड़ी समसया है तो उन्हें यि नुस्खा जरुर अपनाना चाहिए।
- दही में गुड़ मिलाकर खाने से तेज प्यास कम हो जाती है और प्यास कम लगती हैं।
- इसके अलावा रात को सोने से पहले या सरगी में चावल का माड पीकर भी अगले दिन की तेज प्यास को कम किया जा सकता है।
- 25 ग्राम तुलसी के पत्तों को पीसकर एक गिलास पानी में मिला लें, इसमें स्वादानुसार मिश्री और नींबू का रस निचोड़ लें। इसे पीने में ज्यादा तेज लगने वाली प्यास पर काबू किया जा सकता है।
- चंद्रोदय के बाद चाय या कॉफी का सेवन न करें। इससे आपके शरीर में एसिडिटी हो सकती है।
- डिहाइड्रेशन और कमजोरी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में में पी सकते है और एक गिलास नींबू का पानी बनाकर पी सकते हैं। ऐसा सोने से पहले तक करेंगी तो प्यास नहीं लगेगी।
- दही खाने से भी जरुरी पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाएगी
- ऑयली खाने से बचें, इससे आपको उल्टियां या गैस की समस्या हो सकती हैं।
- आधे लीटर में 10 ग्राम किशमिश डालकर उबाल लें। ठंडा हो जाने पर रात के समय भोजन के बाद इसे थोड़ा-थोड़ा करके पीने से तेज प्यास की भूख कम हो जाएगी।
- एक गिलास पानी में एक चुटकी नमक घोल लें। थोड़े- थोड़े समय के अंतराल में एक-एक चम्मच पीने से अधिक प्यास लगना कम हो सकता है।
- एक दिन पहले सलाद में अमरुद, लीची, शहतूत और खीरा को सलाद के रुप में खाएं इससे प्यास कम लगेगी और काबू पाया जा सकेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications