Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
ब्रेस्ट कैंसर, माइग्रेन, अल्जाइमर, जानें मां से स्वास्थ्य से जुड़ी और कौन सी स्थिति मिल सकती है
हमारी सेहत और तंदरुस्ती में जींस एक बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। लंदन विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर रिसर्च द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार इस बात की संभावना लगभग 57 प्रतिशत तक होती है कि किसी लड़की की माहवारी उस तारीख से तीन महीने के अंदर शुरू होगी जिस तारीख को उसकी मां को पहली बार माहवारी आई थी। इसलिए ये काफी हद तक सच है कि जींस एक बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। यहां छः स्वास्थ्य स्थितियां बताई गयी हैं जो आपको आपकी मां से विरासत में मिलती हैं।

हृदय की बीमारी
यदि आपकी मां को हार्टअटैक आया हुआ है तो आपको हार्टअटैक आने की संभावना 20 प्रतिशत बढ़ जाती है। ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से प्राप्त अध्ययन के अनुसार यदि आपकी मां को स्ट्रोक आ चुका है तो आपको भी स्ट्रोक आने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वंशानुगत संवहनी रोग हृदय में कोरोनरी धमनी और मस्तिष्क में मस्तिष्क धमनी को प्रभावित करता है।

ब्रेस्ट कैंसर (स्तन का कैंसर)
वे महिलाएं जिनमें उत्परिवर्तित जींस बीआरसीए1 या बीआरसीए2 पाया जाता है उनमें ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना अधिक होती है। अधिकांश महिलाएं जिनमें यह दोषयुक्त जीन पाया जाता है उनमें कम उम्र में ही ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना अधिक होती है।
महिलाओं के लिए आवश्यक है कि वे 40 वर्ष की उम्र के बाद मेमोग्राम करवाती रहें। यदि आपके किसी भी रिश्तेदार को ब्रेस्ट कैंसर है तो आपको भी अनुवांशिक रूप से जांच करवानी चाहिए। जिन महिलाओं में स्तन कैंसर का पारिवारिक इतिहास रहा है उन्हें कैंसर की संभावना को कम करने के लिए रोगनिरोधी मास्टेकटोमी करवानी चाहिए।

अल्जाइमर
अल्जाइमर समुदाय ने पता लगाया कि अल्जाइमर के जींस भी एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जा सकते हैं। यदि आपकी मां को अल्जाइमर है या उन्हें अल्जाइमर हुआ था तो आपको डिमेंशिया (मनोभ्रंश) होने की संभावना 30 से 50 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।
अपने वजन का ध्यान रखकर, ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रोल की नियमित तौर पर जांच करवाकर तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप डिमेंशिया की संभावना को 20 प्रतिशत तक घटा सकते हैं।

डिप्रेशन
परिवार में मानसिक बीमारियां भी एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाने की परंपरा रही है। यदि आपके परिवार में डिप्रेशन का इतिहास रहा है तो आपको डिप्रेशन होने की संभावना 10 प्रतिशत तक होती है।
अच्छी नींद ले, अल्कोहल का सेवन नियंत्रित रखें और तनाव के स्तर को कंट्रोल में रखें ताकि आपको डिप्रेशन होने की संभावना कम हो जाए।

माइग्रेन
आपको यह सुनकर आश्चर्य होगा कि यदि आपकी मां को माइग्रेन है तो आपको माइग्रेन होने की संभावना 70 से 80 प्रतिशत तक होती है। सिरदर्द पैदा करने वाला यह जीन एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जा सकता है।
कुछ आम पदार्थ जिनके कारण माइग्रेन हो सकता है उनमें कुछ संवेदनशील खाद्य पदार्थ जैसे चॉकलेट, चीज, कॉफी, खट्टे फल और रेड वाइन शामिल हैं। इसके अलावा लड़कियों को अपने मासिक धर्म के समय हार्मोन्स पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि इस समय उन्हें भी यह हो सकता है।

अर्ली मीनोपॉज
यदि आपकी मां को मीनोपॉज जल्दी आया था तो आपकी भी यह स्थिति आने की संभावना 70 से 85 प्रतिशत तक होती है। मीनोपॉज की औसत आयु 51 वर्ष है परन्तु 20 में से एक महिला में यह अवस्था 46 वर्ष की आयु के पहले ही आ जाती है।
अर्ली मीनोपॉज को किसी भी तरह रोका नहीं जा सकता, फिर भी आप डॉक्टर से मिलकर सलाह ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
