Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
ऑफिस के 'एसी' में क्यों लगती हैं महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा ठंड, रिसर्च में सामने आई वजह
ऑफिस में अक्सर देखा गया है कि गर्मियों के मौसम में जब एसी बहुत कम तापमान पर चल रही होती है तो बहुत सी महिलाएं ठंड से परेशान होकर खुद को शॉल या स्वेटर से खुद को ढंक लेती है। ज्यादा ठंड लगने की वजह से कई बार महिलाएं ऑफिस में सीट से उठकर बाहर निकल जाती है। कभी आपने जानने की कोशिश की है कि आखिर महिलाओं को क्यों ऑफिस में एसी में ज्यादा ठंड लगती है। हाल ही में हुए एक शोध में इस बारे में रोचक तथ्यों के बारें पता चला है तो आइए जानते है क्या कहता है शोध।
गर्मी के महीने में जब भी ऑफिस में बहुत कम तापमान में एसी चलती है तो सबसे ज्यादा ठंड महिलाओं को लगती है। इस बारे में शोध में यह बात सामने आई है कि महिलाएं ज्यादा तापमान में अच्छा परफार्म करती हैं। जबकि पुरुष कम तापमान में बेहतर परफार्मेंस देते हैं।

शोध में करीब 500 लोगों को शामिल किया गया था, जिसमें 24 ग्रुप बनाए गए थे। इन ग्रुप से 61 से 91 डिग्री फारेनहाइट पर कई सवाल किए गए। अंत में यहीं परिणाम निकला कि महिलाओं नें ज्यादा तापमान पर बढ़िया परफार्म किया। शोध से यह बात निकल कर आई है कि ठंड से महिलाओं की प्रोडक्टिविटी पर असर पड़ता है।
महिलाओं को ज्यादा ठंड लगने का कारण उनके शरीर की संरचना होती है। महिलाओं में मेटाबॉलिक रेट कम होता है और उनका शरीर कम हीट रिलीज करता है इसलिए उनके शरीर में गर्माहट कम होती है। आश्चर्य की बात यह है कि महिलाओं के इतना ज्यादा काम करने के बावजूद ऑफिस के एसी का तापमान पुरुषों के अनुसार सेट होता है।
महिलाओं के लिए उचित तापमान 77 डिग्री फॉरेनहाइट यानी 25 डिग्री सेल्सियस तापमान होता है। वहीं पुरुषों के लिए 72 डिग्री फॉरेनहाइट यानी कि 22 डिग्री सेल्सियस सही होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
