Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
Holi: पीरियड्स के समय होली खेलने में हो रही हिचकिचाहट, इन टिप्स को फॉलो कर खेले हैप्पी होली

होली खेलना किसे पसंद नहीं होता है। हर कोई होली के रंग में खुद को रंगना पसंद करता है। होली के समय अगर महिलाओं को पीरियड्स शुरू हो जाएं, तो उनके त्योहार में खलल पड़ सकता है। पीरियड्स होने के बाद होली खेलना नहीं खेलना पूरी तरह आप पर निर्भर करता है। लेकिन कई महिलाओं और लड़कियों को होली खेलना बहुत पसंद होता है। ऐसे में अगर आप ने भी अपने पीरियड डेज में होली खेलने का प्लान बना लिया है तो आज हम आपके लिए कुछ सेफ्टी टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें फॉलो कर आप अपनी होली को आरामदायक और सुरक्षित बना सकते हैं।
पीरियड में सेफ होली खेलने के टिप्स
1. पीरियड प्रोडक्ट्स का करें इस्तेमाल
होली खेलने से पहले आप अपने पसंद का पीरियड प्रोडक्ट जैसे पैड, टैम्पोन का जरूर इस्तेमाल करें। ऐसे में आप होली खेलने के तुरंत पहले उसे बदलना न भूलें। आप अपने आपको कम्फर्ट रखने के लिए टाइट-फिटिंग अंडरवियर जरूर पहनें।
2. आरामदायक कपड़ों का करें चुनाव
होली खेलने के दौरान आप भूलकर भी हल्के रंग के कपड़े न पहनें। इससे आपको बार-बार कपड़ों पर पीरियड स्टेन लगने का डर होगा। जिससे आपका ध्यान बार-बार अपने कपड़ों पर जाएंगी। इसलिए आप डार्क कलर के कपड़ों को पहनने की कोशिश करें।
3. भीड़-भाड़ वाली जगहों से रहे दूर
अगर संभव हो तो आप भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने की कोशिश करें। जहां लोगों के आपसे टकराने या गलती से आपको छूने की संभावना हो। आप बिना किसी परेशानी के होली खेल सकें।
4. अपने बालों को रखें सेफ
पीरियड्स के दौरान आपको अपने बालों को भिगने या उन पर ज्यादा कलर पड़ने से बचाने की जरूरत है। ऐसे में आप अपने बालों को रंग से बचाने के लिए टोपी, दुपट्टे से बालों को ढकने का काम कर सकते हैं। आप होली खेलने से पहले अपने बालों पर तेल भी जरूर लगाएं। ताकि आपके बाल सुरक्षित रहें।
5. अपनी सफाई का रखें ध्यान
पीरियड्स के दौरान किसी भी तरह के संक्रमण को रोकने में मदद के लिए अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं। अपने चेहरे, खासकर अपनी आंखों, मुंह और नाक को छूने से बचें।
6. हाइड्रेटेड रहें
पीरियड में महिलाओं का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में उन्हें हाइड्रेटेड रहने की जरूरत होती है। होली अक्सर हम खुली जगह पर खेलते हैं, जहां धूप सीधे हमारे ऊपर आती है। आप गर्मी की थकावट से बचने के लिए और हाइड्रेटेड रहने के लिए समय-समय पर पानी पीते रहें।
7. सुरक्षित रंगों को चुनें
पीरियड्स में होली खेलने के लिए आप एक ऐसे जैविक या नेचुरल रंग चुनें, जिनसे स्किन में जलन या एलर्जी होने की संभावना कम हो।
8. गीले वाइप्स और टिश्यू करें कैरी
अपनी होली सेलिब्रेशन पर किसी तरह का दाग लगने से बचने के लिए आप अपने साथ गीले वाइप्स और टिश्यू पेपर जरूर रखें।
9. आराम करना न भूले
होली सेलिब्रेट करने के दौरान आराम करना और खुद को रिचार्ज करना न भूले। होली खेलते समय बीच-बीच में समय निकाल कर थोड़ा रिलैक्स करने की कोशिश करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
