Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
डिहाइड्रेशन की वजह से सेक्स लाइफ पर भी पड़ता है असर, महिलाएं खुद को ऐसे रखें हाइड्रेड
मौसम में बदलाव के साथ ही शरीर की पानी संबंधी जरूरतों में भी बदलाव आता है। लेकिन समर्स में डिहाइड्रेशन आपकी सेक्स लाइफ पर भी असर डाल सकता है। हाइड्रेशन की कमी अनजाने में पुरुषों और महिलाओं दोनों में शरीर में बहुत सारे बदलाव का कारण बनती है, जैसे थकान, इरिटेशन, डिप्रेस्ड मूड, इरेक्टाइल डिसफंक्शन और योनि में सूखापन।
महिलाओं के लिए यह काफी दर्दभरा भी हो सकता है, क्योंकि डिहाइड्रेशन के कारण योनि में सूखापन होता है, जो सेक्स के दौरान दर्द भी पैदा कर सकता है। आप खुद को थका हुआ महसूस कर सकती हैं और हो सकता है कि आप शारीरिक संबंध बनाने में रूचि ना लें। वहीं, फिजिकल रिलेशन के दौरान दर्द आपको और भी परेशान कर सकता है। ऐसे में खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप कुछ आसान टिप्स अपना सकते हैं-

डाइट में फलों को अधिक से अधिक करें शामिल
तरबूज से लेकर संतरा, खरबूजा, अनानास, आदि ऐसे कई फल हैं, जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा, ब्रोकली व खीरा आदि का सेवन करने से भी आप बॉडी में वाटर लेवल को बढ़ा सकती हैं।

सूप का करें सेवन
सूप ना केवल पीने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इनके अपने हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। आप मौसमी सब्जियों और जड़ी-बूटियों की मदद से कई तरह के सूप ना सकती हैं और अपने शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकती हैं।

थोड़ी-थोड़ी देर में पीएं पानी
कुछ लोग केवल प्यास लगने पर ही पानी पीते हैं। लेकिन प्यास लगना इस बात का संकेत है कि आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो गई है। अमूमन व्यक्ति को प्यास तब लगती है, जब शरीर में निर्जलीकरण का स्तर उच्च स्तर पर पहुंच गया हो। इसलिए कोशिश करें कि आप प्यास ना लगने पर भी पानी हर थोड़ी-थोड़ी देर में पीती रहें।

पानी पीने के लिए रिमाइंडर सेट करें
कुछ लोग काम करते हुए पानी पीना भूल जाते हैं। ऐसे में आप पानी पीने के लिए रिमाइंडर सेट करें। यह आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद कर सकता है।

शराब से बचें
अगर आप बॉडी डिहाइड्रेशन की समस्या से परेशान है तो इस स्थिति में शराब से दूर ही रहें। आपको शायद पता ना हो, लेकिन शराब का सेवन निर्जलीकरण का कारण बनता है।



Click it and Unblock the Notifications
