Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
20 साल तक आगे बढ़ाया जा सकता है Menopause, डॉक्टर्स ने ढूंढा ये तरीका
हाल ही में मेडिकल साइंस ने एक और चमत्कार कर दिखाया है। इस नए चमत्कार से मेनोपॉज के दौरान होने वाली ढ़ेरों समस्याओं से निजात पा सकती है। IVF विकसित करने वाले वैज्ञानिक ने अब एक नया मेडिकल प्रसीजर लॉन्च किया है जिसकी मदद से महिलाएं मेनोपॉज को 1-2 साल नहीं बल्कि पूरे 20 साल तक delay यानी देर से कर पाएंगी।
डॉक्टरों का दावा है कि इस छोटे से ऑपरेशन से उन महिलाओं को फायदा होगा जिन्हें मेनोपॉज की वजह से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे- हार्ट कंडिशन और ऑस्टियोपोरोसिस का सामना करना पड़ता है।

मेनोपॉज की वजह से सेक्स ड्राइव में कमी
स्पेशलिस्ट्स की मानें तो इस प्रक्रिया से मेनोपॉज को आगे बढ़ाकर महिलाओं में मेनोपॉज के वक्त होने वाली समस्याएं जैसे हॉट फ्लश, याददाश्त कमजोर होना, एंग्जाइटी और सेक्स ड्राइव में कमी जैसी दिक्कतें से बच सकती है। मेनोपॉज आगे खिसकने से इन दिक्कतों से महिलाओं को कुछ सालों के लिए छुटकारा मिल जाएगा। और सेक्स ड्राइव की कमी को भी रोका जाता है।

महंगी प्रक्रिया है ये
मेनोपॉज को dealy करने की ये प्रक्रिया बहुत महंगी है। 7 हजार पाउंड से 11 हजार पाउंड (करीब 6 लाख से 10 लाख रुपये) के बीच है और यह प्रक्रिया 40 साल तक की महिलाओं पर किया जा रहा है। इस ऑपरेशन की सुविधा प्रोफैम (protecting fertility and menopause) नाम की कंपनी में उपलब्ध है। जिसे दुनिया के 4 सबसे फेमस एक्सपर्ट्स ने मिलकर तैयार किया है और इसमें आईवीएफ विकसित करने वाली डॉक्टर साइमन फिशेल का नाम भी शामिल है।

क्या खास होता है इस ऑपरेशन में
अब तक 9 महिलाएं ये ऑपरेशन को करवा चुकी हैं जिसके जरिए उन्होंने अपने शरीर के बायोलॉजिकल क्लॉक को 20 साल तक के लिए आगे बढ़ा लिया है।
30 मिनट के इस ऑपरेशन में ओवरी के एक टीशू को हटा दिया जाता है जिसे बाद में काटकर, फ्रीज कर प्रिजर्व किया जाता है। जब वो महिला मेनोपॉज में एंटर करने लगती है तो उस फ्रोजन टीशू को बाहर निकालकर शरीर में वापस लगा दिया जाता है। ऐसा करने से महिला का मेनोपॉज आगे बढ़ जाता है और महिलाओं में कम होता एस्ट्रोजन हॉर्मोन भी वापस आ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











