Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
क्या होती है पीरियड अंडरवियर, जानें कैसे करता है पीरियड में काम
पीरियड अंडरवियर एक तरह से ऐसी अंडरवियर है जिसे महिलाएं पीरियड के समय पहन सकती हैं। पीरियड अंडरवियर, पैड, टैम्पोन और मेंस्ट्रुअल कप की तरह काम करता है।
अभी पीरियड अंडरवियर के बारे में बहुत कम लोगों जानते हैं। यह पीरियड के समय महिलाओं के लिए बहुत ही सुविधाजनक है। पीरियड अंडरवियर को ऐसा बनाया जाता है कि जब महिलाओं को पीरियड हो तो वो पैड को उसमें लगा सकें। आइए पीरियड अंडरवियर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यड अंडरवियर एक तरह से तरल पदार्थों को अवशोषित करती है। वैसे तो यह पीरियड के लिए ही बनायी गयी है लेकिन कुछ देशों में इसका उपयोग वो महिलाएं भी करती है जिनका पेशाब अपने आप निकल जाता है। वैसे गर्मी के मौसम में गीलेपन से बचने के लिए भी इसका उपयोग होने लगा है। पीरियड अंडरवियर उन महिलाओं के लिए भी बहुत खास होता है जिनके पीरियड का फ्लो बहुत तेज या अधिक होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार पैड की तुलना में पीरियड अंडरवियर का इस्तेमाल आसान व फायदेमंद है।

पीरियड अंडरवियर का इस्तेमाल कैसे होता है
पीरियड अंडरवियर में उपयोग होने वाला कपड़ा बहुत ही मुलायम होता है। पीरियड अंडरवियर को ऐसे बनाया जाता है कि उसमें एक पैड पहले से लगा होता है और जरूरत पड़ने पर अलग से पैड लगाने की सुविधा होती है जिसे स्ट्रिप की मदद से होल्ड किया जा सकता है। पीरियड अंडरवियर का इस्तेमाल करने के कुछ आसान से स्टेप हैं।
- पीरियड अगर आपका हल्का और सामान्य आता है तो आप इस सामान्य अंडरवियर की तरह पहन सकती हैं।
- पीरियड अगर आपका बहुत तेज है तो पीरियड अंडरवियर के साथ मिलने वाले पैड को भी लगा सकती हैं।
- पीरियड अंडरवियर में आम अंडरवियर की तरह पैड के इधर-ऊधर होने का खतरा नहीं रहता है।

पीरियड अंडरवियर के फायदे
पीरियड की परेशानी कम या ज्यादा हमेशा बदलती रहती है। हर महिला की हर माह की यह परेशानी कितनी कम की जा सकती है इसके बारे में सोचा जाता है। काम काजी महिलाएं और स्कूल व कालेज टाइम में महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। पीरियड की परेशानी को पीरियड अंडरवियर कैसे कम करती है।
- पीरियड अंडरवियर दुर्गंध की समस्या से बचाती है।
- अत्यधिक ब्लड आने पर भी सुरक्षित होती है।
- यात्रा के समय पीरियड अंडरवियर बहुत कारगर होती है।
- पीरियड अंडरवियर एक डिस्पोजेबल जैसे होती है। उपयोग के बाद साफ करने की परेशानी नहीं उठानी पड़ती है।

क्या पीरियड अंडरवियर नुकसान भी पहुंचाती है ?
कुछ एक्सपर्ट्स इसके कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं इस चीज को मानते हैं लेकिन इसका कोई ज्यादा खतरनाक साइड इफेक्ट अभी तक नहीं देखा गया है। पीरियड अंडरवियर का इस्तेमाल थोड़ा महंगा होता है। अगर आप पैड का इस्तेमाल करती हैं तो इसे पहली बार लगाने में थोड़ा असहज महसूस कर सकती हैं। अगर आप इसे फिर से इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इसकी सफाई करना थोड़ा मुश्किल होता है। पीरियड अंडरवियर अगर इस्तेमाल करें तो डिस्पोजेबल की तरह ही उपयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
