Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
ब्रा से जुड़े ये हैक्स नहीं मालूम होंगे आपको, इन टिप्स से लंबी चलेगी आपकी ब्रा
ब्रा हर महिला की वार्डरोब का जरुरी हिस्सा होता है, ये सही सर्पोट देने के साथ ही ब्रेस्ट की शेप को खराब होने से बचाता है। सही ब्रा का चयन करने के बाद भी कई बार महिलाओं को ब्रा से संबधित परेशानियों से गुजरना ही पड़ता है। कभी ब्रा टॉप के साथ फिक्स नहीं होती तो कहीं ब्रा का अंडरवायर परेशान करने लगता है। अगर आप भी ऐसी परेशानियों का सामना कर रही हैं। तो इन हैक्स को ट्राई करें। ये आपकी परेशानी को दूर करने में हेल्प करेंगे। इन सुपर-कूल ब्रा हैक्स को आप आसानी से अपने घर में ही कर सकती है।

कैसे शेप बनाएं रखें
ब्रा को शेप में रखने के लिए दराज में मोड़कर फेंकने के बजाय एक हैंगर पर लटकाकर रखें। परफेक्ट फिगर पाने के लिए अपनी ब्रा को शेप में रखना जरूरी है। तो इस उपाय को कब इस्तेमाल कर रही है।

ब्रा एकस्टेंडर
कुछ ब्रा महिलाओं की फेवरेट होती है। वो बहुत ही कंफर्टेबल रहती है। पर ब्रा के पुराने हो जाने या सिकुड़ जाने के कारण उसको पहनने मे परेशानी होने लगती है। ऐसे में आप ब्रा एक्सटेंडर का प्रयोग कर सकती है। ये आपकी सिकुड़ी ब्रा के शेप को ठीक करने में मदद करगें। बाजार मे मौजूद ब्रा एक्सटेंडर लाकर अपनी ब्रा मे सिल लीजिए।

पेपर क्लिप से बनाएं रेसरबैक ब्रा
कपड़े से बाहर निकलती ब्रा भले ही ज्यादा बुरी ना लगती हो। पर आपके रेसरबैक टॉप पर रेगुलर ब्रा का दिखना भद्दा लग सकता है। ये आपके टॉप की खूबसूरती को बिगाड़ भी सकता है। इस समस्या ये निपटने के लिए पेपरक्लिप आपकी हेल्प कर सकती है। ब्रा के स्ट्रेप्स को मोड़े और पेपर क्लिर लगा दें। आपके टॉप की खूबसूरती बरकरार रहेगी।

बनाएं रेगुलर ब्रा
अंडरवायर ब्रा को धोने के चलते कई बार उसका शेप खराब हो जाता है। जो आपके शेप को भी बिगाड़ देती है। लेकिन इस समस्या से बचने का बहुत आसान सा तरीका है। कैंची से ब्रा के एजेज को काटकर अंडरवायर को बाहर निकाल दीजिए। ये आपकी रेगुलर ब्रा की तरह काम करेगी और शेप को भी ठीक रखेगी।

अंडरवायर को करें फिक्स
महिलाओं को अक्सर इस समस्या से गुजरना पड़ता है। नई अंडरवायर ब्रा खरीदने के कुछ समय बाद ही अंडरवायर ब्रा के साइड से निकल कर परेशान करने लगती है। इससे महिलाओं की ब्रेस्ट मे चोट लगने का खतरा भी रहता है। पर अगर आपको भी यही परेशानी है तो अंडरवायर के किनारों को ग्लू से चिपका कर सिल दीजिए। ये समस्या लंबे समय तक के लिए खत्म हो जाएगी।

ब्रा सिकुड़ गई
अगर आपको ब्रा मशीन में या गर्म पानी में धोते समय सिकुड़ गई हैं तो आप आप इसके साइज को बढ़ा सकती है। आपको जरूरत है अपनी उन पुरानी ब्रा को खोजने की जिन्हें आप कभी यूज नहीं करतीं। अब उनके हुक और आई को कट करिए और दोनों किनारे को सिलाई कर दीजिए। अब इस तैयार विस्तार को अपनी ब्रा में दोनों से सेट करके रेडी हो जाइए। इन ट्रिक ने आपको केवल क्रिएटिव ही नहीं बनाया बल्कि आपकी फेवरेट ब्रा की लाइफ भी बढ़ा दी।
तो अब तो आप इन हैक्स को आसानी से इस्तेमाल कर ब्रा से जुड़ी तकलीफों को दूर कर सकती हैं।

ब्रा को लंबा चलाने के लिए हैक्स
- एक ही ब्रा को लगातार 2 से 3 दिन तक नहीं पहनें, इससे उनका शेप खराब हो जाता है।
- ब्रा को वॉशिंग मशीन में धोने की जगह अपने हाथों से धोएं, मशीन वॉश करने पर ब्रा खराब हो सकती है।
- अगर आपको ब्रा को वॉशिंग मशीन में ही धोना है तो ब्रा को लॉन्जरी बैग में डालकर ही मशीन में डालें।
- अंडरगार्मेंट्स खासकर ब्रा धोने के लिए अल्कोहल फ्री डिटर्जेंट यूज करें वरना इलैस्टिसिटी खराब हो जाती है।
- ब्रा को ड्रायर में सुखाने की बजाय धूप में स्ट्रैप की तरफ से नहीं बल्कि बैंड की तरफ सुखाएं।



Click it and Unblock the Notifications
