Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
पीरियड के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए करें अदरक का इस्तेमाल

पीरियड्स एक ऐसी चीज है जिसका सामना दुनिया की हर महिला करती हैं। किसी के लिए ये वरदान को किसी के लिए अभिशाप भी साबित हो सकता है। किसी को पीरियड्स में खून के बड़े धब्बे, तो किसी को लंबे समय तक बेहिसाब दर्द का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसी महिला भी है जिन्हें इस समय दर्द का पता भी नहीं चलता है। लेकिन कई लोगों को ऐसे दर्द का सामना करना पड़ता है कि उनसे बेड से उठा भी नहीं जाता है। जिसके कारण वो गर्म पानी या अन्य किसी चीज पर निर्भर रहते हैं। इस समय आप बिना किसी कारण तनाव में, चिड़चिड़े, और उदास रहते हैं। लेकिन कुछ ऐसे तरीके हैं जिनकी मदद से आप पीरियड पैन से आरम पा सकते हैं। इस दर्द से छुटकारा पाने में अदरक एक घरेलू उपाय है। आइए आपको बताते हैं कि अदरक की मदद से आप किस तरह दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
पीरियड्स के दर्द में अदरक
अदरक में जिंजरोल नामक एक शक्तिशाली यौगिक गुण मौजूद होता है। जो अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। ये पीरियड्स में आपके पेंट में होने वाली ऐंठन को कम करने में मदद करता है। नेचुरल और आसानी से उपलब्ध होने वाला ये अदरक पीरियड्स के दर्द, ऐंठन और सूजन से राहत दिलाने में काफी प्रभावी है। शारीरिक रूप से कमजोर महिलाओं को इस समय तेज ऐंठन का अनुभव होता है, क्योंकि गर्भाशय की दीवार सिकुड़ती हैं और वहां से खून बहता है। इस अवधि के दौरान ऐंठन को रोकने के लिए श्रोणि की मांसपेशियों को आराम देना जरूरी होता है। आइए जानें पीरियड्स पैन में अदरक की मदद से राहत कैसे पा सकते हैं।
अदरक की चाय
अदरक की चाय पीरियड पैन में काफी लाभदायक होती है। इसे बनाने के लिए ताजा अदरक के दो छोटे टुकड़े करके इसे अच्छे से छीलकर इसे कूट लें। अब एक पैन में दो गिलास पानी डालकर पिसा हुआ अदरक भी मिलाकर अच्छे से 10 मिनट तक उबाल लें। अब अदरक के पानी को छान कर इसे चाय की तरह पीएं। अपने पीरियड्स में दिन में 2 से 3 बार इस अदरक की चाय को पीएं, आपको दर्द में काफी आराम मिलेगा।
अदरक कंसन्ट्रेट
अपने पीरियड पैन में ताजा अदरक को छीलकर कद्दूकस कर लें। या हो सके तो मिक्सर में ब्लेंड कर लें। अब इसके जूस को अच्छे से छान लें। इस जूस में थोड़ी सी चीनी मिलाएं। आपका अदरक कंसन्ट्रेट तैयार है। मजे से इसे पीएं।
इस स्थिति में अदरक पीना हर महिला के लिए लाभदायक नहीं हो सकता हैं। कई महिलाओं को अदरक के ज्यादा सेवन से भारी रक्तस्राव हो सकता है। अगर आपको अदरक पीने से भारी रक्तस्राव हो रहा है तो आप अदरक पीना तुरंत बंद कर दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications