Latest Updates
-
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
करौंदे का रस है यूरिन इन्फेक्शन का दुश्मन, जानें इसे पीने के 4 फायदे
क्रैनबेरी को भारतीय लोग करौंदा कहते हैं यह मानसून में फलने वाला फल है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो खून की कमी को दूर करने में मददगार होता है। क्रैनबेरी जूस का सेवन बहुत कम लोग करते हैं लेकिन यह सेहत के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद होता है। शरीर में खून की अगर कमी हो गई है तो क्रैनबेरी का जूस इसका रामबाण इलाज माना जाता है। थकान और कमजोरी को अगर जल्द दूर करना है तो क्रैनबेरी के जूस को रोजाना की डायट में शामिल करना चाहिए। महिलाओं के लिए ये जूस तो हर लिहाज से फायदेमंद हैं

यूरिन इंफेक्शन को करता है दूर
इस जूस से पाचन समस्याओं के साथ मूत्र प्रणाली के रोग भी दूर होते हैं। क्रैनबेरी जूस में प्रोएंथोसायनेडिंस होते हैं, जो ब्लैडर की वॉल पर बैक्टीरिया और कोशिकाओं को मिलने से रोकते हैं। साथ ही यूरिन के रास्ते गंदे बैक्टीरिया को शरीर से बाहर भी निकालते हैं।
दिल के रोगों और डायबिटीज
क्रैनबेरी जूस दिल के रोगों और डायबिटीज से बचाने में मददगार है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर ह्रदय संबंधी रोगों से बचाता है। क्रैनबेरी में मौजूद पॉलफिनॉल हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने वाले सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। रोज 2 गिलास लो-कैलरी क्रैनबेरी जूस पीने से दिल की बीमारियों का खतरा 10 फीसदी तक कम हो जाता है।

डायबिटीज में फायदेमंद
क्रैनबेरी जूस दिल के रोगों और डायबिटीज से बचाने में मददगार है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है जिससे दिल संबंधी रोग नहीं होते। क्रैनबेरी में मौजूद पॉलफिनॉल हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने वाले सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। रोज 2 गिलास लो-कैलरी क्रैनबेरी जूस पीने से दिल की बीमारियों का खतरा 10 फीसदी तक कम हो जाता है।

मसूड़ों की समस्या से निजात
क्रैनबेरी जूस दांतों को सड़न से बचाने के साथ सांस की दुर्गन्ध को भी रोकता है। यहां हम आपको ये भी बता दें कि इस जूस में शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए दिन में क्रैनबेरी का जूस केवल एक गिलास ही पीएं।

महिलाओं के लिए अमृत
करौंदे यानी क्रैनबेरी का जूस प्रतिदिन सेवन करने से स्तन कैंसर से बचा जा सकता है। इसमें कम कैलोरी होने के कारण, यह वज़न घटाने में भी सहायक है। स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली का निर्माण कर हमें रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। करौंदे के रस का सेवन रक्तचाप को कम करता है। झुर्रियों के निर्माण की प्रक्रिया को रोक कर, झुर्रियों का आना कम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
