Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पीरियड्स के दिनों में इंफेक्शन से है बचना, तो ऐसे रखें पर्सनल हाइजीन का ख्याल
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस हर साल 28 मई को मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों में माहवारी में सफाई से जुड़े प्रबंधन के बारे में सही जानकारी देना है। देखा जाता है कि लड़कियां मासिक धर्म से जुड़ी बातों के बारे में खुल कर बात करना पसंद नहीं करती। पीरियड्स के दिनों में लड़कियां शारीरिक और मानसिक तकलीफों से गुजरती हैं। ऐसे में शरीर में काफी हार्मोनल बदलाव भी आते हैं, जिसकी वजह से हर लड़की को अपनी साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिये। यदि इन दिनों में सफाई का ध्यान न रखा गया तो वजाइनल इन्फेक्शन के साथ साथ इनफर्टिलिटी से भी जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस Menstrual Hygiene Day के दिन चलिए जानते हैं पीरियड्स के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिये लड़कियों को क्या-क्या करना चाहिए।

1. समय-समय पर सेनेटरी नैपकिन बदलें
पीरियड्स के दौरान लंबे समय तक एक ही सेनेटरी नैपकिन पहनने से योनि संक्रमण हो सकता है। आपको हर 5 घंटे में पैड बदलना चाहिये। वहीं अगर आप टैम्पॉन पहनती हैं तो उसे हर 2 घंटे में बदलें। यह नियम कम व अधिक बहाव दोनों प्रकार के दिनों में करना है।

2. योनि की सफाई रखें
मासिक धर्म के दौरान आपको अपनी योनि की सफाई पर पूरा ध्यान रखना चाहिये। इससे योनि की गंध को भी मिटाया जा सकता है।

3. गर्म पानी से स्नान करें
मासिक धर्म के दौरान गर्म पानी से स्नान करने पर शरीर की थकान मिटती है और ताजगी आती है। यही नहीं इससे शरीर में आने वाली दुर्गंध भी दूर होती है।

4. बेडशीट को नियमित धोएं
जब भी आप पीरियड्स पर हों, अपनी बेडशीट को नियमित धोएं। यही नहीं आपको अपनी अंडवियर भी बदलते रहना चाहिए जिससे आप संक्रमण और खुजली से बच सकें।

5. अलग से अंडरवियर रखें
पीरियड्स के दिनों में अपने पास अलग से कुछ अंडरवियर रखें। इन्हें तभी पहने जब आप पीरियड्स पर हों। इन्हें डिटॉल की मदद से अन्य कपड़ों से अलग धोएं।



Click it and Unblock the Notifications
