Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
Peeing After Sex: सेक्स के बाद पेशाब करने से नहीं होती है महिलाओं को ये गंभीर समस्या, जानें क्यों है जरुरी
अक्सर लोग सेक्स करने के बाद सो जाते हैं। वे बाथरूम नहीं जाते। इसका असर होता है कि उन्हें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है, खासकर महिलाओं को। सेक्स के बाद पेशाब ना करने से इन्फेक्शन होने का खतरा होता है। महिलाओं पर ये बात खास तौर पर लागू होती है। उन्हें बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता है।

सेक्स के बाद पेशाब क्यों करना चाहिए?
सेक्सुअल हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सेक्स करने के बाद महिलाओं को पेशाब करना चाहिए। यह उनके यौन स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी है। दरअसल महिलाओं का मूत्रमार्ग छोटा होता है और उसमें संक्रमण होने का खतरा ज्यादा होता है। सेक्स करने के दौरान पुरुषों के मूत्र से बैक्टीरिया बड़ी ही आसानी से महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में चले जाते हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स महिलाओं को सेक्स करने के बाद 30 मिनट के अंदर पेशाब करने की और साथ ही प्राइवेट पार्ट को पानी से साफ़ करने की भी सलाह देते हैं। ऐसा करने से महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में इन्फेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है।

अगर आपको होती है पेशाब में जलन
अगर आपको पेशाब करने के दौरान जलन होती है या आपके प्राइवेट पार्ट में सूजन महसूस हो रही है तो समझ जाइए कि आपको यूरिन इंफेक्शन हो गया है। सेक्स के बाद अक्सर महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में जलन और सूजन जैसी समस्या हो जाती है, जो 2-3 दिन में खुद ठीक हो जाती है। अगर आपको ज्यादा दिनों ये समस्या रहती है तो डॉक्टर की सलाह लें।

पुरुषों को भी सेक्स के बाद करना चाहिए पेशाब?
पुरुषों को सेक्स करने के बाद पेशाब करने की जरूरत नहीं होती है। दरअसल, सेक्स के दौरान बैक्टीरिया पुरुषों के मूत्रमार्ग में आसानी से प्रवेश नहीं कर पाता है इसलिए इनमें इन्फेक्शन का खतरा न के बराबर होता है। अगर सेक्स के बाद पुरुष पेशाब करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
