Latest Updates
-
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत
Women's Day Special: पीरियड्स में वर्किंग वुमन मेंस्ट्रुअल हाइजीन के लिए ये चीजें जरूर करें कैरी

पीरियड्स हर उम्र की लड़की और महिलाओं के लिए काफी मुश्किल होता है। खासकर पेट में होने वाली ऐंठन और प्राइवेट पार्ट्स में बैक्टीरिया के कारण होने वाले संक्रमण से गंभीर स्वास्थ्य संबंधित बीमारियां हो सकता हैं। इतने ही नहीं इस समय रेसिज जैसी समस्या भी हो सकती है। पीरियड्स में जब सफाई की बात आती है तो प्राइवेट पार्ट्स की सफाई बनाए रखना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है। क्योंकि वे शरीर की प्राकृतिक कार्यप्रणाली को नियंत्रित करने में मदद करता है। ये सभी समस्याएं पीरियड्स में स्वच्छता और जरूरी चीजों के महत्व की ओर इशारा करते हैं, जिन्हें हर महिला को अपनी लाइफस्टाइल में जरूर शामिल करना चाहिए।
मेंस्ट्रुअल हाइजीन के लिए कैरी करें ये चीजें
1. डिस्पोजेबल टॉयलेट सीट कवर
पीरियड के दौरान UTI जैसे संक्रमण की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आप डिस्पोजल टॉयलेट सीट कवरिंग का उपयोग खुद की सुरक्षा के लिए जरूर करें। ये कवर वाटरप्रूफ होता है जो टॉयलेट सीट की सतह पर संक्रमण फैलने की संभावना को खत्म करता हैं, साथ ही सीट पर खून के धब्बे को भी लगने से बचाता है।
2. वेट वाइप्स
पीरियड्स के दौरान अक्सर प्राइवेट पार्ट में पसीना और नमी होने की समस्या हो जाती है। वैसे तो ये समस्या आम है लेकिन अपने प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन होना या किसी तरह के इंफेक्शन से बचने के लिए ड्राई रखने की जरूरत होती है। ऐसे में आप अपने साथ वेट वाइप्स का उपयोग कर सकते हैं। ये पीरियड्स के दौरान आपको नमी और पसीने को पोंछने में मदद करेगा।
3. टॉयलेट सीट सैनिटाइजर स्प्रे
पीरियड के दौरान आपको इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको अपनी ज्यादा केयर करने की जरूरत होती है। लेकिन ऑफिय में या किसी पब्लिक प्लेस में खुद को सुरक्षित रख पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। पब्लिक टॉयलेट यूज करने से आपको यूरीन इंफेक्शन, प्राइवेट पार्ट में रैसेजी जैसी समस्या बढ़ सकती है। इसलिए पब्लिक टॉयलेट यूज करने से पहले आप टॉयलेट सीट पर सैनिटाइजर जरूर स्प्रे कर लें। आपको टॉयलेट सीट सेनिटाइजर आसानी से मिल जाएगा।
4. पैड
पैंट्री लाइनर यानि पैड पीरियड्स में महिलाओं के लिए एक एक सुरक्षा कवच के रूप में काम करता है। पीरियड फ्लो में आपके कपड़ों पर लगने वाले दाग-धब्बों से आपको बचाने में पैड काफी मददगार होते है। आप इसे अपने ऑफिस बैग में रखकर जरूर कैरी करें। खासकर वर्किंग वुमन या फिर कॉलेज गर्ल। पीरियड एक ऐसी चीज है जो कभी-कभी समय से पहले भी आ जाती है। ऐसे में एमरजेंसी के लिए आप अपने साथ एक पैड जरूर कैरी करके रखें। और समय-समय पर अपने पैड को बदलते रहे।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











