Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Women's Day Special: 30 की उम्र के बाद महिलाएं फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स, कई बीमारियों से होगा बचाव
Women's Day 2026: हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकारों, समानता और शिक्षा पर खूब चर्चा होती है। लेकिन महिलाओं के स्वास्थ्य को उतनी अहमियत नहीं दी जाती है। लेकिन परिवार को स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं का स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है। क्योंकि एक महिला ही पूरे परिवार की देखभाल करती है। लेकिन अक्सर महिलाएं घर और काम की जिम्मेदारियों के बीच अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल जाती हैं। 30 की उम्र कई महिलाओं के जीवन में एक अहम पड़ाव मानी जाती है। इस दौर में करियर, परिवार और व्यक्तिगत जिम्मेदारियां बढ़ती हैं। शरीर में भी कई छोटे-छोटे बदलाव दिखाई देने लगते हैं। इसलिए इस उम्र में स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी माना जाता है। इस दौरान अगर सेहत पर ध्यान न दिया जाए, तो शरीर बीमारियों का घर बन सकता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप 30 की उम्र के बाद खुद को फिट और हेल्दी बना सकती हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए दिल्ली स्थित धर्मशीला नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल की डायरेक्टर और सीनियर कंसलटेंट (गायनेकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ रश्मि रेखा बोरा से बातचीत की।

स्वस्थ और संतुलित आहार लें
30 की उम्र में मेटाबॉलिज्म धीरे-धीरे कम होने लगता है, इसलिए अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। इसके लिए अपने रोजाना के भोजन में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन से भरपूर चीजें शामिल करें। हरी सब्जियां, दालें, फल, नट्स और साबुत अनाज शरीर को जरूरी पोषण देते हैं। कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे दूध, दही और पनीर हड्डियों को मजबूत बनाए रखते हैं। आयरन युक्त भोजन लेने से थकान और एनीमिया का खतरा कम किया जाता है। इसके अलावा, प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा चीनी और तले हुए भोजन का सेवन कम करें। पर्याप्त पानी पीना भी शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
रेगुलर एक्सरसाइज करें
30 की उम्र के बाद फिटनेस को नजरअंदाज न करें। नियमित शारीरिक गतिविधि शरीर को सक्रिय बनाए रखती है और वजन नियंत्रित करने में मदद करती है। रोजाना कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करें। इसमें तेज चलना, योग, साइक्लिंग या हल्की जॉगिंग शामिल कर सकते हैं। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि इससे मांसपेशियां मजबूत रहती हैं और हड्डियों की घनत्व बनाए रखने में मदद मिलती है। नियमित व्यायाम से तनाव कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
हार्मोनल स्वास्थ्य पर ध्यान दें
30 की उम्र में हार्मोनल बदलाव धीरे-धीरे शुरू होने लगते हैं। कई महिलाओं में पीसीओएस, अनियमित पीरियड्स या थायरॉयड जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। ऐसी स्थिति में मासिक चक्र को नजरअंदाज नहीं करें। यदि पीरियड्स में अत्यधिक दर्द, अनियमितता या बहुत ज्यादा ब्लीडिंग दिखाई दे, तो विशेषज्ञ से सलाह लें। इसके अलावा, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य को महत्व दें
30 की उम्र के बाद महिलाएं काम और परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ने से अक्सर तनाव महसूस करती हैं। लगातार तनाव शरीर और मन दोनों को प्रभावित करता है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए ध्यान, योग और रिलैक्सेशन तकनीकों को अपना सकती हैं। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना भी मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। जरूरत पड़ने पर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेने से न हिचकिचाएं।
नियमित हेल्थ चेकअप करवाएं
30 के बाद नियमित स्वास्थ्य जांच को जरूरी माना जाता है। समय-समय पर ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, थायरॉयड और कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाएं। महिलाओं के लिए पैप स्मीयर टेस्ट और ब्रेस्ट जांच भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इससे सर्वाइकल कैंसर और स्तन संबंधी समस्याओं का जल्दी पता लगाया जा सकता है।नियमित जांच से कई बीमारियों का शुरुआती चरण में ही पता लगाया जाता है और उपचार समय पर किया जाता है।
त्वचा और हड्डियों की देखभाल करें
30 की उम्र के बाद त्वचा में भी बदलाव दिखाई देने लगते हैं। कोलेजन का स्तर धीरे-धीरे कम होता है, जिससे झुर्रियां और त्वचा की ढीलापन दिखाई दे सकता है। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। संतुलित आहार और एंटीऑक्सीडेंट युक्त भोजन त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और विटामिन डी का पर्याप्त सेवन करें।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं
स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए कुछ अच्छी आदतों को अपनाना और गलत आदतों से दूरी बनाना जरूरी है, जैसे -
धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन न करें।
रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी और गहरी नींद लें।
सही खानपान, नियमित व्यायाम, मानसिक संतुलन और समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
