Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
World Brain Tumor Day 2025: आपका सिर दर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर का इशारा तो नहीं? जानिए जरूरी संकेत
Brain Tumor Warning Sign : ब्रेन ट्यूमर के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। यह एक गंभीर बीमारी है जो समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा साबित हो सकती है। लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 8 जून को 'विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस' मनाया जाता है।
यह ट्यूमर मस्तिष्क के भीतर विकसित होता है और यह कैंसरस (मैलिग्नेंट) या गैर-कैंसरस (बेनाइन) दोनों प्रकार का हो सकता है। कुछ ट्यूमर धीरे-धीरे बढ़ते हैं, जबकि कुछ बहुत तेजी से फैलते हैं।

ब्रेन ट्यूमर के संभावित कारण
हालांकि इसके ठोस कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन कुछ जोखिम कारक इस बीमारी को बढ़ावा दे सकते हैं। उदाहरण के लिए - आयोनाइजिंग रेडिएशन के लगातार संपर्क में रहना, पारिवारिक इतिहास में ब्रेन ट्यूमर का होना या ल्यूकेमिया जैसी बीमारियां इसके लिए जिम्मेदार मानी जाती हैं।
लक्षणों को न करें नजरअंदाज
जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल की न्यूरोसर्जरी विभाग की एचओडी डॉक्टर भावना शर्मा , ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षणों में धीरे-धीरे बढ़ता सिर दर्द, सोचने-समझने में दिक्कत, आंखों से धुंधला दिखना, थकान और सुस्ती शामिल हैं। अगर किसी को अक्सर सिर में दर्द रहता है और साथ ही नजर कमजोर होने लगती है, तो यह ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकता है।
सुबह का सिर दर्द विशेष रूप से चिंताजनक होता है। अगर रोज सुबह उठते ही सिर में तेज़ दर्द होता है और यह लंबे समय तक बना रहता है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। ब्रेन ट्यूमर बिना साफ लक्षणों के भी हो सकता है, इसलिए किसी भी बदलाव को नजरअंदाज न करें।
इलाज कितना संभव है?
यदि शुरुआती चरण में ब्रेन ट्यूमर का पता चल जाए, तो इसका इलाज संभव है। छोटे ट्यूमर के लिए दवाएं और रेडिएशन थैरेपी कारगर हो सकती हैं, जबकि बड़े ट्यूमर में सर्जरी की जरूरत होती है। ट्यूमर की पहचान के लिए MRI या CT स्कैन जैसी जांच की जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
