Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
World Chocolate Day: इन 7 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए चॉकलेट, लिस्ट में आपका नाम तो नहीं
World Chocolate Day 2026: हर साल 7 जुलाई को दुनियाभर में वर्ल्ड चॉकलेट डे (World Chocolate Day) मनाया जाता है। माना जाता है कि 7 जुलाई 1550 को पहली बार चॉकलेट यूरोप पहुंची थी, जिसकी याद में यह खास दिन सेलिब्रेट किया जाता है। इस मौके पर लोग चॉकलेट, केक, ब्राउनी, कुकीज और हॉट चॉकलेट जैसी स्वादिष्ट चीजों का आनंद लेते हैं। वैसे तो चॉकलेट में कई सारे फायदे होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी के लिए ये हेल्दी नहीं है। आज वर्ल्ड चॉकलेट डे के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन 7 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए चॉकलेट।

1. अनिद्रा से पीड़ित लोग
अगर आपको रात में नींद नहीं आती या अनिद्रा की समस्या है, तो शाम या रात के समय चॉकलेट खाने से बचें। चॉकलेट में मौजूद कैफीन और थियोब्रोमीन दिमाग को सक्रिय रखते हैं, जिससे नींद आने में देरी हो सकती है और स्लीप क्वालिटी भी खराब हो सकती है।
2. हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग
हृदय रोग या हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को ज्यादा मात्रा में चॉकलेट खाने से बचना चाहिए। खासकर मिल्क चॉकलेट में मौजूद अधिक चीनी और सैचुरेटेड फैट हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। वहीं कैफीन कुछ लोगों में धड़कन भी बढ़ा सकती है।
3. माइग्रेन के मरीज
अगर आपको माइग्रेन की समस्या रहती है, तो चॉकलेट आपके सिरदर्द को ट्रिगर कर सकती है। चॉकलेट में मौजूद कैफीन, थियोब्रोमीन और टायरामीन (Tyramine) कुछ लोगों में माइग्रेन अटैक की संभावना बढ़ा सकते हैं। हालांकि यह असर हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकता है।
4. एसिडिटी या पेट के अल्सर की समस्या वाले लोग
बार-बार एसिडिटी, गैस, सीने में जलन या पेट के अल्सर से परेशान लोगों को चॉकलेट सीमित मात्रा में ही खानी चाहिए। चॉकलेट पेट में एसिड बनने की प्रक्रिया को बढ़ा सकती है और एसिड रिफ्लक्स (GERD) की समस्या को गंभीर बना सकती है।
5. डायबिटीज के मरीज
डायबिटीज के मरीजों को विशेष रूप से मिल्क और व्हाइट चॉकलेट से बचना चाहिए क्योंकि इनमें चीनी की मात्रा काफी अधिक होती है। इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। यदि डॉक्टर अनुमति दें तो सीमित मात्रा में कम शुगर वाली डार्क चॉकलेट का सेवन किया जा सकता है।
6. मोटापे या तेजी से बढ़ते वजन से जूझ रहे लोग
चॉकलेट में कैलोरी और फैट की मात्रा अधिक होती है। रोजाना या ज्यादा मात्रा में चॉकलेट खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो चॉकलेट का सेवन सीमित रखें।
7. चॉकलेट या कोको से एलर्जी वाले लोग
कुछ लोगों को कोको, दूध, नट्स या अन्य चॉकलेट इंग्रेडिएंट्स से एलर्जी हो सकती है। ऐसे लोगों में चॉकलेट खाने के बाद खुजली, त्वचा पर रैशेज, सूजन, सांस लेने में तकलीफ या गंभीर एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। ऐसी स्थिति में चॉकलेट से पूरी तरह परहेज करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
