Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
World Diabetes Day 2023 : अगर आप प्री-डायबिटिक हैं तो इन 6 Foods को खाने से बचें
World Diabetes Day 2023 : हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। इस दिन डायबिटीज से बचाव और उसके इलाज के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है जिससे दुनिया में करोड़ों लोग पीड़ित है। हर साल विश्व डायबिटीज दिवस के मौके पर थीम निर्धारित की जाती है और फिर उसी थीम के अनुसार साल पर्यंत काम किया जाता है । इस साल की थीम एक्सेस टू डायबिटीज केयर (Access to diabetes care) है।
दरअसल, इसका मतलब है कि डायबिटीज के मरीजों की ओर जितना ध्यान हो सके उतना ध्यान देना चाहिए। ध्यान देने से डायबिटीज को आसानी से मैनेज किया जा सकता है। डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है जिससे दुनिया में करोड़ों लोग पीड़ित है।

यदि आपका ब्लड शुगर लेवल सामान्य से अधिक है तो आपको प्री-डायबिटीज हैद्य यह लेवल अभी इतना ज्यादा नहीं है कि इसे डायबिटीज के रूप में क्लासिफाइड किया जा सके। हालांकि, प्री-डायबिटीज से पीड़ित वयस्कों और बच्चों को टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा अधिक होता है, डायबिटीज को रोकने में मदद मिल सकती है। यदि आप प्री-डायबिटिक हैं तो इन 7 फूड्स से दूरी बना लें।
पैक्ड फ़ूड
पैक्ड फ़ूड में फाइबर और प्रोटीन की ज़रूरत से ज़्यादा मात्रा में होते हैं. इसे पचने में देर लगती है। प्रीडायबिटीज वाले लोगों को जूस, सोडा, या डिब्बे वाला खाना बिलकुल भी नहीं लेना चाहिए। मीठी चाय, अल्कोहल मिक्स कॉकटेल या एनर्जी ड्रिंक से भी रहें दूर।
जंक फूड
एक रिसर्च के मुताबिक, हर हफ्ते दो बार से ज्यादा फास्ट फूड खाने वाले लोगों का वजन ज़रूरत से ज़्यादा होता है। साथ ही, उनकी इंसुलिन प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ होती है। ऐसे में बर्गर और फ्राई खाने के बजाय घर पर रोटी और सब्जी ही खाएं।
स्टार्च फूड
नॉन स्टार्च के मुकाबले स्टार्च फूड में कार्ब्स ज़्यादा मात्रा में मौजूद होते हैं, इसलिए इन्हें बहुत सीमित मात्रा में ही खाएं। जैसे- आलू, शकरकंद, मक्का जैसी चीजें। इससे आप डायबिटीज के गंभीर खतरे से बचे रहेंगे।
पहले से बनी मिठाइयां
प्री-डायबिटीज वाले लोगों को तो मीठी चीजों से दूर ही रहना चाहिए। पहले से बनी हुई मिठाइयों में चीनी बहुत ज्यादा मात्रा में होती है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसके बजाय, कोशिश करें कि अपनी रसोई में बनी कम चीनी वाली मिठाई ही खाएं।
रिफाइंड अनाज
रिफाइंड अनाज जैसे सफेद चावल, सफेद पास्ता जैसी चीजों से भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इनकी जगह पर ब्राउन राइस, ओट्स, बाजरा, मकई इस्तेमाल करें। यह फायदेमंद भी है और डायबिटीज से आपकी सुरक्षा भी करते हैं।
ब्रेकफास्ट सीरियल्स
अगर आपको ब्रेकफास्ट में दूध और कटोरी सीरियल्स खाना पसंद हैं तो आज से ही इसे अवॉयड करें। क्योंकि कई सीरियल्स में ज्यादा प्रोसेस्ड और चीनी होते हैं। इन्हें खाने से अतिरिक्त शुगर को ज्यादा रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट मिलता है। इससे इंसुलिन और ब्लड शुगर बढ़ जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
