Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
World Environment Day: जीरो-वेस्ट किचन क्या है, खाने की बर्बादी से बचने के स्मार्ट तरीके
बचपन से लेकर बड़े होने तक भोजन खराब या फेंकने की वजह से हमें घर के बड़ों से खूब लेक्चर सुनने को मिला होगा। फूड वेस्टिंग यानी भोजन की बर्बादी से पर्यावरण भी दूषित होता है।
असल में जब बचे हुए खाने को आप फेंकते हैं तो इससे निकलने वाली गैसों से गर्मी बढ़ने लगती हैं, जिससे ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन करने लगता है। यहीं आगे चलकर ग्लोबल वार्मिंग का कारण बनती है।
फूड वेस्टिंग से पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए लोग 'जीरो वेस्ट किचन' को फॉलो करने लगे हैं। ये एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें बचे हुए भोजन को रियूज या रिसाइकल करके भोजन की बर्बादी को रोका जाता है।

जीरो वेस्ट किचन क्या है?
वैसे जीरो वेस्ट किचन सदियों पुरानी एक तरीका है। जीरो वेस्ट किचन से मतलब है कि खाने की बर्बादी बचाकर खाना बनाने से लेकर इसे खाने और खाने के बाद बचे हुए भोजन और इससे जुड़ी चीजों को फेंकने की बजाय इन्हें किसी तरह से इस्तेमाल में लेना चाहिए। इससे खाने की बर्बादी भी नहीं होती है और साथ ही खाना खाना बनाते और खाते समय जितना संभव हो उतना कम लें जरूरत पड़ने पर फिर से इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना जरुरी होगा।
कंट्रोल
जी हां ये जीरो वेस्ट के लिए सबसे पहले अनावश्यक चीजों का इस्तेमाल करने से बचें। साथ ही जितनी जरूरत हो सिर्फ उतना ही चीजों का इस्तेमाल करें।
फिर से करें यूज़
बचे हुए खाने को फेंकने के बजाय उसका फिर से इस्तेमाल करें। आप इसके लिए फिर से प्रयोग कर सकें ऐसे कंटेनरों का इस्तेमाल करें।
खाने के वेस्ट को इस्तेमाल में लें
हम फल- सब्जी को खाने से पहले इनके छिलकों को उतारकर फेंक देतें हैं। लेकिन हम इनके छिलकों को सब्जी या चटनी बनाकर फिर से इस्तेमाल में ले सकते हैं। तरबूज के मीठे लाल हिस्से को तो हम खा लेते हैं और उसके मोटे छिल्के को फेंक देते हैं। लेकिन अगर इन मोटे छिलकों को काटकर सब्जी बनाएं, तो इनकी बहुत अच्छी सब्जी बनती है। जरा सोचिए इससे किचन वेस्ट कितना कम होगा और तरबूज की पूरी लागत भी वसूल हो जाती है।
रीसाइकिल करें
जी हां,जीरों वेस्ट कुकिंग का आखिरी चरण है कि आप अपने बचे हुए खाने को रिसाइकिल करें। आप उतना ही समान खरीदें जो बर्बाद ना हो। खाने की बर्बादी को रोकने के लिए सबसे पहले आपको खाने की सही माप का अंदाजा होना चाहिए। आपको जब तक इसका अंदाजा नहीं होगा तब तक खाना इसी तरह बर्बाद होता रहेगा। बची हुई चाय पत्ती और सब्जी के छिलकों को खाद में मिलाकर गमले में लगा लें।
ये टिप्स आएंगे काम
- फ्रिज में खराब होने वाले खाने का जल्दी इस्तेमाल करें।
- हर रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों को थोक में खरीदें।
- एक बार में कम से कम व्यंजन बनाएं, एक साथ अधिक व्यंजन बनाने से खाने की बर्बादी होती है।
- बचे हुए खाने को फिर से इस्तेमाल में लें।
- बाहर से खाना ऑर्डर करने से पहले कई बार सोचें। अगर घर में बचा हुआ खाना है, तो मत मंगाए और अंदाजे के अनुसार ही ऑर्डर करें।
- अंडे या कॉफी बींस और सब्जी के छिलकों को खाद के रूप में प्रयोग करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
