Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Weight Loss Tea: ग्रीन टी या लेमन टी, दोनों में से वेटलॉस के लिए क्या हैं बेहतर?
Green tea vs lemon tea : बढ़ता वजन हर दूसरे शख्स की समस्या बनता जा रहा है। मोटापे की वजह से ब्लड प्रेशर, कॉलेस्ट्रॉल, डायबिटीज की समस्या घेर लेती हैं। अगर आप भी वेटलॉस करना चाहते हैं तो आपको अपनी डेली रुटीन से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों में बदलाव करना जरुरी है।
चाय से लेकर एक्सरसाइज जैसी चीजों पर आपको गौर करना पड़ेगा। बात अगर चाय की आई है तो इस आपको बता दें कि एक कप चाय भी हमारे सेहत पर खूब असर डालता है। हेल्थ कॉन्शियस लोग चाय की जगह ग्रीन टी या लेमन टी पीते हैं।

अब सवाल ये उठता है कि सेहत के लिहाज से सुबह की शुरुआत के लिए कौनसी चाय पीनी चाहिए? ग्रीन टी या लेमन टी। आइए जानते हैं यहां-
नींबू वाली चाय (Lemon tea for weight Loss )
नींबू में शरीर को डिटॉक्स करने वाली प्रोपर्टीज होती है। इसमें नाममात्र की कैलोरीज है, जिस वजह से यह वेटलॉस करता है। इसके अलावा, नींबू शरीर में इंसुलिन को बढ़ने से रोकता है और कॉलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाने में लाभदायक होते हैं।
ग्रीन टी (Green tea for weight Loss )
ग्रीन टी में "एल-थियानाइन" नाम का एमिनो एसिड मौजूद होता है जो आपके शरीर में फैट बढ़ने से रोकता है इसके साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। साथ ही एल-थियानाइन नर्वस सिस्टम को शांत करके पेट से जुड़े हार्मोंस जैसे कोर्टिसोल से तनाव कम करता है। ग्रीन टी में पॉलीफिनोल होता है जो वेटलॉस करने में मदद करता है। यह डायबिटीज को भी कंट्रोल करता है और ब्लड प्रेशर को मैंटेन रखता है।
दोनों में से क्या पीएं? (Green Tea vs. lemon Tea Which one is Good )
नींबू में प्राकृतिक रुप से एंटीसेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। ये आपको संक्रमण मुक्त रखने में मदद करता है। मगर जिन लोगों को गैस की समस्या है तो उन लोगों को लेमन टी पीने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद एसिड आपकी गैस और एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकता है।
वहीं ग्रीन-टी में EGCg नामक सबसे जरुरी एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। यह सिर्फ ग्रीन-टी में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें ऐसे कई तत्व मौजूद होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए जाने जाते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक एक कप चाय की तुलना में ग्रीन-टी इफेक्ट पूरा दिन देखने को मिलता है। देखा जाए तो दोनों ही चाय वेटलॉस के लिए परफेक्ट मानी जाती है लेकिन ग्रीन टी ज्यादा इफेक्टिव होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications