Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय
World Hepatitis Day 2026: हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लिवर से जुड़े हेपेटाइटिस इंफेक्शन के बारे में जागरुकता फैलाना है। आपको बता दें कि हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी में लिवर में सूजन आ जाती है और खाना पचाने में भी दिक्कत होने लगती है। हेपेटाइटिस वायरस के संक्रमण से लेकर शराब के अत्यधिक सेवन, दवाओं के गलत इस्तेमाल और ऑटोइम्यून बीमारियों के कारण हो सकता है। अगर वक्त रहते हेपेटाइटिस का इलाज न करवाया जाए, तो यह आगे जाकर लिवर सिरोसिस, लिवर फेलियर या लिवर कैंसर का कारण बन सकता है। ऐसे में, इसके लक्षणों, प्रकार और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। आइए, धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट - गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, डॉ महेश गुप्ता, से जानते हैं हेपेटाइटिस के लक्षण, प्रकार और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से -

हेपेटाइटिस के लक्षण - Hepatitis Symptoms In Hindi
हमेशा थकान महसूस होना
त्वचा और आंखों का पीला पड़ना
पेट दर्द, खासकर ऊपरी दाएं हिस्से में
भूख न लगना और वजन कम होना
मतली और उल्टी
गहरे रंग का मूत्र और हल्के रंग का मल
बुखार
त्वचा में खुजली
हेपेटाइटिस के प्रकार - Types Of Hepatitis In Hindi
हेपेटाइटिस मुख्यतः पांच प्रकार का होता है, जिसमें हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई शामिल है। पांचों प्रकार के हेपेटाइटिस ही खतरनाक होते हैं है।
हेपेटाइटिस A (Hepatitis A)
हेपेटाइटिस A सबसे सामान्य प्रकारों में से एक है और मुख्यतः दूषित भोजन और पानी के माध्यम से फैलता है। यह फेकल-ओरल रूट से फैलने वाला संक्रमण है, यानी जब संक्रमित व्यक्ति के मल से दूषित वस्तु/पानी का सेवन किया जाता है।
हेपेटाइटिस B (Hepatitis B)
यह एक खतरनाक और लंबे समय तक रहने वाला संक्रमण हो सकता है, जो खून, वीर्य और अन्य शारीरिक द्रव्यों के संपर्क में आने से फैलता है। यह जन्म के समय माँ से बच्चे में भी फैल सकता है।
हेपेटाइटिस C (Hepatitis C)
यह हेपेटाइटिस का सबसे चुपचाप हमला करने वाला और सबसे खतरनाक प्रकार माना जाता है क्योंकि इसके लक्षण कई वर्षों तक दिखाई नहीं देते।
हेपेटाइटिस D (Hepatitis D)
यह दुर्लभ है लेकिन गंभीर है। यह केवल उन्हीं लोगों में हो सकता है जो पहले से हेपेटाइटिस B से संक्रमित हों। हेपेटाइटिस D वायरस, हेपेटाइटिस B वायरस के बिना सक्रिय नहीं हो सकता।
हेपेटाइटिस E (Hepatitis E)
यह भी हेपेटाइटिस A की तरह दूषित पानी और खराब स्वच्छता से फैलता है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए यह खतरनाक हो सकता है।
हेपेटाइटिस से बचाव कैसे करें? - Hepatitis Prevention Tips In Hindi
वैक्सीन: हेपेटाइटिस A और B के लिए टीके उपलब्ध हैं। बच्चों और वयस्कों को समय पर टीका लगवाना चाहिए।
साफ-सफाई का ध्यान रखें: शुद्ध पानी और साफ खाना खाना, हाथ धोना आदि।
सुरक्षित यौन संबंध: कंडोम का इस्तेमाल हेपेटाइटिस B के फैलाव को रोकता है।
ब्लड ट्रांसफ्यूजन से पहले जांच: संक्रमित रक्त से हेपेटाइटिस B और C फैल सकता है।
असुरक्षित इंजेक्शन और टैटू से बचें: डिस्पोजेबल इंजेक्शन का इस्तेमाल करें और किसी और का रेजर या टूथब्रश इस्तेमाल न करें।
शराब और नशीली चीजों से परहेज- शराब लिवर को नुकसान पहुंचाती है, जिससे हेपेटाइटिस का खतरा बढ़ जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
