Latest Updates
-
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम
World Liver Day 2026: लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है, जो शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकालने के लिए जिम्मेदार होता है है। साथ ही, यह भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन के उत्पादन, रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और शरीर में ऊर्जा को स्टोर करने में भी मदद करता है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण फैटी लिवर, सिरोसिस और लिवर फेलियर जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस (World Liver Day) मनाया जाता है, ताकि लोग अपनी लिवर हेल्थ को लेकर जागरूक हो सकें। आइए जानते हैं विश्व लिवर दिवस का महत्व, इतिहास और 2026 की थीम के बारे में -

विश्व लिवर दिवस क्यों मनाया जाता है? - Why World Liver Day Is Celebrated In Hindi
लिवर से जुड़ी बीमारियां आज के समय में तेजी से बढ़ रही हैं, जिनका बड़ा कारण गलत खानपान और खराब जीवनशैली है। कई बार जानकारी की कमी के चलते लोग अपने लिवर की सही देखभाल नहीं कर पाते। इसी वजह से लोगों को जागरूक करने और लिवर से जुड़ी समस्याओं से बचाव के बारे में जानकारी देने के लिए विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है।
विश्व लिवर दिवस का इतिहास - World Liver Day History In Hindi
विश्व लिवर दिवस की शुरुआत साल 1996 में यूरोपियन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ द लिवर (EASL) द्वारा की गई थी। तब से हर साल 19 अप्रैल को यह दिन मनाया जाता है, ताकि लोगों को लिवर हेल्थ के प्रति जागरूक किया जा सके और बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके।
विश्व लिवर दिवस का महत्व - Significance Of World Liver Day In Hindi
विश्व लिवर दिवस लोगों को यह समझाने के लिए मनाया जाता है कि लिवर हमारे शरीर का कितना जरूरी हिस्सा है। यह शरीर से गंदे तत्व बाहर निकालने, पाचन को सही रखने और ऊर्जा बनाने जैसे कई अहम काम करता है। अगर लिवर ठीक से काम न करे, तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। आज के समय में गलत खानपान, शराब का सेवन, जंक फूड और खराब लाइफस्टाइल के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में, यह दिन लोगों को जागरूक करने का काम करता है, ताकि वे समय रहते अपनी आदतों में सुधार करें और लिवर को स्वस्थ रख सकें। इसके अलावा, यह दिन नियमित जांच, सही इलाज और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के महत्व को भी बताता है, जिससे फैटी लिवर, सिरोसिस और अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सके।
विश्व लिवर दिवस 2026 की थीम - World Liver Day 2026 Theme In Hindi
विश्व लिवर दिवस 2026 की थीम "Solid Habits, Strong Liver" रखी गई है। इस थीम का मतलब है कि अगर हम अपनी रोजमर्रा की आदतों को सही रखें, तो लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। इसमें खास तौर पर हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज, शराब और जंक फूड से दूरी, और समय-समय पर हेल्थ चेकअप पर जोर दिया जाता है। यानी छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाकर हम बड़ी लिवर बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications