Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
फैटी लिवर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, नजर आते ही पहुंच जाएं डॉक्टर के पास
Symptoms of Fatty Liver: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण फैटी लिवर की समस्या लोगों में काफी आम हो गई है। इस बीमारी में लिवर की कोशिकाओं में ज्यादा मात्रा में फैट जमा हो जाता है। फैटी लिवर होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें गलत खानपान, खराब जीवनशैली और शराब का अत्यधिक सेवन कुछ प्रमुख कारण हैं। अगर समय रहते इलाज न किया जाए, तो लिवर सिरोसिस और लिवर डैमेज होने का भी खतरा रहता है। फैटी लिवर होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। यदि सही समय इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो तुरंत इलाज से स्थिति पर काबू पाया जा सकता है। तो आइए, जानते हैं फैटी लिवर के शुरुआती लक्षणों के बारे में विस्तार से -

अत्यधिक थकान और कमजोरी
लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। दरअसल,लिवर शरीर को ऊर्जा देने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में, अगर लिवर में किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो शरीर की उर्जा प्रभावित होने लगती है। इसके कारण मरीज को अत्यधिक थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर जांच जरूर करवाएं।
पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में दर्द
फैटी लिवर की स्थिति में कुछ लोगों को पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में दर्द और भारीपन महसूस हो सकता है। यह दर्द हल्का या काफी ज्यादा तीव्र हो सकता है। अगर आपको इस तरह के संकेत नजर आ रहे हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
बिना किसी कारण वजन कम होना
बिना किसी स्पष्ट कारण के शरीर का वजन अचानक कम होना भी फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। इस स्तिथि में मरीज को भूख में कमी का अनुआभव भी हो सकता है। अगर आपको भी ऐसे संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाएं।
पेट में सूजन
फैटी लिवर के गंभीर स्टेज में पेट में सूजन या पानी भरने की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में पेट में तरल पदार्थ जमा होने लग सकता है, जिसकी वजह से पेट फूल सकता है। ऐसी स्थिति में फौरन डॉक्टर से संपर्क करें ताकि आपका समय पर इलाज हो सके।
स्किन और आंखों का पीला पड़ना
फैटी लिवर की स्थिति में स्किन और आंखों का रंग पीला नजर आ सकता है, जिसे पीलिया कहा जाता है। दरअसल, जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है, तो शरीर में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ने लगता है। इसके कारण स्किन और आंखों में पीलापन आ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications