Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब
World Lung Day 2026: फेफड़े हमारे शरीर के बेहद जरूरी अंगों में से एक हैं। फेफड़े हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालने का काम करते हैं। यदि फेफड़े सही तरीके से काम न करें, तो शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जिससे कई अंग प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए फेफड़ों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। लेकिन प्रदूषण, धूम्रपान, धूल-धुएं, गलत खानपान और कुछ बीमारियों के कारण फेफड़ों की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में, लंग डैमेज (फेफड़ों की क्षति) के शुरुआती संकेतों को पहचानना बहुत जरूरी है, ताकि समय रहते उचित उपचार शुरू किया जा सके। फेफड़े शरीर कुछ ऐसे संकेत भी देता है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए, विश्व फेफड़ा दिवस 2026 के मौके पर दिल्ली स्थित धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट और एसोसिएट डायरेक्टर, पल्मोनोलॉज, डॉ. नवनीत सूद से जानते हैं फेफड़े खराब होने के 5 शुरुआती लक्षण (Symptoms Of Damaged Lungs) -

सांस लेने में परेशानी
अगर रोजमर्रा के काम करते समय या कभी-कभी आराम करते हुए भी सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है, तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें। फेफड़ों में सूजन, संक्रमण या वायुमार्ग में रुकावट की वजह से सांस लेने में परेशानी हो सकती है। अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
लंबे समय तक खांसी रहना
अगर आपको खांसी लगातार कई हफ्तों तक बनी हुई है, तो इसे भूलकर भी इग्नोर करें। खासतौर पर खांसी के साथ सीने में दर्द, सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज या बलगम में खून नजर आए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। लंबे समय तक रहने वाली खांसी के पीछे ब्रोंकाइटिस, टीबी या फेफड़ों से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
बलगम के रंग में बदलाव
आपको खांसी के दौरान निकलने वाले बलगम के रंग पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर बलगम का रंग सामान्य से बदलकर पीला, हरा या अन्य असामान्य रंग का हो जाए या उसमें खून दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह किसी संक्रमण या फेफड़ों से जुड़ी दूसरी समस्या का संकेत हो सकता है।
सीने में दर्द
सीने में बार-बार दर्द या भारीपन महसूस होना भी फेफड़ों से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। खासकर, गहरी सांस लेने या खांसने पर सीने में दर्द बढ़ता है, तो इसकी जांच अवश्य करवानी चाहिए। फेफड़ों में सूजन या प्लूरिसी जैसी स्थिति में भी ऐसा दर्द हो सकता है। अगर दर्द अचानक बहुत तेज हो या सांस लेने में गंभीर परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
सांस लेते समय घरघराहट
सांस लेते समय सीटी या घरघराहट जैसी आवाज सुनाई देना भी लंग डैमेज का संकेत हो सकता है। यह वायुमार्ग में संकुचन या फेफड़ों से जुड़ी किसी समस्या के कारण हो सकता है। अगर आपको यह परेशानी बार-बार हो रही है, तो तुंरत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
बिना वजह ज्यादा थकान
अगर पर्याप्त आराम के बावजूद आपको लगातार थकान या कमजोरी महसूस होती है, तो यह फेफड़ों में खराबी का संकेत हो सकता है। फेफड़ों की कुछ बीमारियों में शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलने में परेशानी हो सकती है, जिससे थकान महसूस हो सकती है। हालांकि, थकान के पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में, सही कारण पता लगाने के लिए जरूरी जांच करवाएं।
बलगम में खून आना
लंग डैमेज का एक लक्षण खांसी के साथ बलगम में खून दिखाई देना भी हो सकता है। यह फेफड़ों में गंभीर संक्रमण, टीबी, या फेफड़ों के कैंसर का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति को नजरअंदाज करने से बचें और समय पर अपना चेकअप कराएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
